छोटे पर्दा की यह एक्ट्रेस पति शोएब के साथ रख रही रोजा,शेयर की तस्वीरें…

मुम्बई।रमजान का पवित्र महीना 23 अप्रैल से शुरू गया है। ऐसे समय में  की दुनिया के स्टार टीवी और बॉलीवुड से जुड़े सितारों ने अपने फैंस को रमजान की बधाई दी हैं। इसके साथ ही कोरोना महामारी की वजह से घर से बाहर न निकलने की अपील की है।’बिग बॉस 12′ की विजेता दीपिका कक्कड़ ने भी रमजान की मुबारकबाद दी।

पति शोएब के साथ दीपिका भी रख रहीं रोजा

ससुराल सिमर का’ फेम अभिनेत्री दीपिका भी रोजा रख रही हैं। उनके पति शोएब इब्राहिम के साथ कई तस्वीरें सामने आई हैं जो कि सहरी के दौरान की हैं। दीपिका ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर तस्वीर शेयर कर बताया कि सहरी का समय हो गया है।

यह निर्देशक बनाएगा विलेन की एक अलग दुनिया, इस फिल्म की बन रही फ्रेंचाइजी

तस्वीर में दीपिका बिना मेकअप के दिख रही हैं। उन्होंने सफेद दुपट्टे से सिर को ढक रखा है और हाथों में एक कप पकड़ा हुआ है। शोएब की बात करें तो सफेद रंग की पठानी और व्हाइट टीशर्ट में वो बेहद हैंडसम लग रहे हैं। तस्वीर  के अलावा शोएब ने एक वीडियो भी शेयर किया है।

इससे पहले दीपिका ने पति शोएब और सास के साथ तस्वीर शेयर की थी। उन्होंने कैप्शन में लिखा- ‘इन मुस्कुराहटों से बढ़कर अब क्या मांगू ऊपरवाले से। अपने खजाने का ये सबसे कीमती जेवर उसने हमें दे दिया है।’

https://www.instagram.com/p/B_VHeIqFM0G/?utm_source=ig_embed

शोएब से शादी के बाद दीपिका रमजान से लेकर ईद तक सारे रीति रिवाज निभाती हैं। वो हर साल रमजान के दौरान तस्वीरें शेयर करती हैं। 22 फरवरी 2018 को दीपिका ने शोएब से मुस्लिम रीति रिवाज से शादी की थी। शादी की रस्में लखनऊ में हुई थीं जबकि मुंबई में भी एक रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया गया था।

 

LIVE TV