जेएनयू से लापता नजीब के लिए कन्हैया ने किया कंडोम वार

छात्रनेता कन्हैया कुमारनई दिल्ली| लापता छात्र नजीब अहमद मामले में जेएनयू के छात्रनेता कन्हैया कुमार ने भाजपा पर तीखा हमला किया है| कन्हैया ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि ये लोग इतने समझदार हैं कि जेएनयू में इस्तेमाल होने वाले 3000 कंडोम ढूंढ कर गिन लिए लेकिन नजीब को नहीं ढूंढ पाए| कन्हैया ने ‘बिहार से तिहाड़ तक’ नाम वाली अपनी किताब भी लांच की है|

छात्रनेता कन्हैया कुमार का कंडोम वार

कन्हैया के इस बयान को बीजेपी के विधायक ज्ञानदेव अहूजा के खिलाफ सीधा पलटवार माना जा रहा है| अहूजा ने इसी साल फरवरी में जेएनयू के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान कई आरोप लगाए थे| उन्होंने जेएनयू में रोजाना 10,000 सिगरेट और 4,000 बीड़ी के जले हुए टुकड़े मिलने का आरोप लगाया था|

ज्ञानदेव ने कहा था कि जेएनयू में हड्डियों के छोटे-बड़े 50,000 टुकड़े, चिप्स-नमकीन के 2,000 पैकेट और 3,000 इस्तेमाल किए हुए कंडोम मिले हैं| वहां वे हमारी बहनों और बेटियों के साथ गलत काम करते हैं| वहां गर्भनिरोध के इस्तेमाल किए हुए 500 इंजेक्शन भी मिले है|

वहीँ, जेएनयू के स्कूल ऑफ बायोटेक्नोलॉजी का छात्र नजीब अहमद 15 अक्टूबर से लापता है| लापता होने से ठीक एक रात पहले कैंपस में उसका झगड़ा भी हुआ था। नजीब के लिए जेएनयू समेत अन्य यूनिवर्सिटी के लोग भी प्रदर्शन कर रहे हैं|

LIVE TV