चीन में मिले ये मकबरे बयान कर रहें है बड़े जुर्म की कहानी, 2600 साल पुराने कबीले के हैं शव…

मध्य चीन के हेनान प्रांत में करीब 2600 साल पुराने (771-476 ईसा पूर्व) मकबरे मिले हैं। पुरातत्व विशेषज्ञों के मुताबिक दुर्लभ संरचनाओं का यह समूह यानी ये मकबरे, लुओयांग शहर में मिले हैं।

इनकी संख्या 200 से अधिक है। इसमें आठ घोड़ों और रथ तथा 30 से अधिक भस्म रखने की जगहें हैं। इसके अलावा दस से अधिक भट्टियां हैं।

अजब गजब
ये मकबरे 200,000 वर्ग मीटर में फैले हुए हैं। मकबरों के पास हान राजवंश (202 ईसा पूर्व से 220 ईस्वी) का प्राचीन शहर भी मिला है।

पुरातत्वविद मानते हैं कि इस जगह पर 2600 साल पहले कोई कबीला रहता रहा होगा।

मोदी सरकार की बड़ी कामयाबी, अफगानिस्तान में अगवा हुआ भारतीय देश लौटा

यह इस क्षेत्र में रहने वाले कुछ ऐसे कबीलों में शामिल होगा, जिनके आव्रजन और समाप्त होने के रिकॉर्ड मौजूद हैं।

साथ ही बताया जा रहा है कि पुरातत्व विशेषज्ञ मध्य चीन से अल्पसंख्यकों के आव्रजन के इतिहास की जानकारी हासिल करने के लिए इस कबीले के बारे में अध्ययन करेंगे।

LIVE TV