चिरंजीवी के साथ ‘उय्यलावडा नरसिम्हा रेड्डी’ में नजर आएंगे बिग बी

चिरंजीवीहैदराबाद | महानायक अमिताभ बच्चन आगामी बहुभाषी ऐतिहासिक फिल्म ‘उय्यलावडा नरसिम्हा रेड्डी’ में चिरंजीवी के साथ नजर आएंगे। यह कुरनूल के लोकप्रिय स्वतंत्रता सेनानी के जीवन पर आधारित है। फिल्म की यूनिट से एक सूत्र ने कहा, “अमितजी अधिकारिक तौर पर फिल्म में हैं। वह महत्वपूर्ण भूमिका में हैं, लेकिन इस समय उनके किरदार के बारे में कुछ और नहीं कहा जा सकता।”

फिल्म की अधिकारिक तौर पर घोषणा बुधवार को की गई। सूत्र ने बताया कि नयनतारा को फिल्म की नायिका के रूप में लिया गया है।

यह भी पढ़ें : ‘लखनऊ सेंट्रल’ की टीम ने जेल में मनाया आजादी का जश्न

शेष कलाकारों के बारे में सूत्र ने कहा, “अफवाहों के विपरीत तमिल अभिनेता विजय सेतुपति इस फिल्म का हिस्सा नहीं हैं। उनसे संपर्क भी नहीं किया गया। कन्नड़ अभिनेता सुदीप पर विचार किया जा रहा है, लेकिन अभी आधिकारिक तौर पर कुछ भी तय नहीं है।”

फिल्म का शीर्षक लोगो और मोशन पोटर चिरंजीवी के जन्मदिन के अवसर पर 22 अगस्त को रिलीज होगा।

सुरेंद्र रेड्डी द्वारा निर्देशित और राम चरण द्वारा निर्मित फिल्म 150 करोड़ रुपये से अधिक के बजट में बन रही है। यह तेलुगू, हिन्दी व कन्नड़ में बनाई जा रही है।

LIVE TV