चार्ली चैपलिन ने उड़ाया था हिटलर का अपनी फिल्म में मज़ाक, ऑस्कर मिलने पर 12 मिनट तक बजतीं रहीं तालियां

बात जब दुनिया के दिग्गज एक्टरों की हो तो उनमें चार्ली चैपलिन का नाम जरुर आता है. उनको किसी तरह के इंट्रो की जरुरत ही नहीं. अपनी अदाकारी से उन्होंने लोगों के बीच आज भी अलग ही जगह बनाई हुई है. उनकी एक्टिंग किसी डायलॉग की मौहताज नहीं रही. चार्ली चैपलिन की पोती कारमेन उनपर एक डॉक्यूमेंट्री निर्देशित करने वाली हैं. इस डॉक्यूमेंट्री का नाम ‘चार्ली चैपलिन, ए मैन ऑफ द वर्ल्ड’ होगा. इससे आपको महान कॉमेडियन के जीवन से जुड़ी कई ऐसी बातें जान पाएंगे जिससे आप अभी तक अंजान थे. ये डॉक्यूमेंट्री अगले साल तक रिलीज होगी.

charlie chaplin

वे पहले एक्टर थे जिन्हें टाइम पत्रिका ने अपने कवर पर जगह दी थी। चार्ली की फिल्मों के कम्युनिस्ट विचारों के चलते अमेरिका ने उन पर प्रतिबंध लगा दिया था। लेकिन बावजूद इसके उन्हें 1973 में ऑस्कर अवॉर्ड मिला था। फिल्मों की दुनिया में चार्ली चैपलिन एक अमर नाम हैं। चार्ली का जन्म 16 अप्रैल, 1889 को लंदन में हुआ था। चार्ली चैपलिन का निधन 88 साल की उम्र में 1977 में क्रिसमस के दिन हुआ था। चैपलिन के दफन होने के तीन महीने बाद उनकी कब्र से शव चोरी हो गया था। चोरों ने ऐसा उनके परिवार वालों से पैसा वसूलने के लिए किया था।

LIVE TV