
हाथरस के चंदपा कांड के चारों आरोपी इन दिनों काफी परेशान हैं। चारों आरोपी हत्या और दुष्कर्म के आरोप में सीबीआई की ओर से चार्जशीट दायर किये जाने के बाद से तनाव में हैं। वहीं इस बीच चारों की हालत देखते हुए कारागार प्रशासन ने उनकी निगरानी बढ़ा दी है। इस बीच उन चारों को अलग-अलग बैरक में रखने की तैयारी भी चल रही है।

आपको बता दें कि हाथरस कांड में सीबीआई ने 69 दिन तक की जांच के बाद शुक्रवार को आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म और हत्या के आरोप में चार्जशीट दाखिल की थी। यह खबर शुक्रवार को ही मीडिया को लग गयी जिसके बाद देर रात तक आरोपियों को इस बारे में जानकारी मिल गयी। खबर मिलने के बाद से ही सभी के चेहरे की हवाइयां उड़ी हुई हैं।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार उनका खाने-पीने में भी मन नहीं लग रहा है। उन्होंने एक दूसरे से बातचीत तक बंद कर दी है। वहीं कारागार अधिकारियों को इस बारे में जानकारी मिलने के बाद उनकी निगरानी बढ़ा दी गयी है।