फोटो वायरल : चाय वाले के आगे नतमस्तक हुई दुनिया, अब इस चाय वाली को कर रही सलाम

चायवालेनई दिल्‍ली। आज के दौर में सोशल मीडिया एक ऐसा साधन बन गया है, जो आम लोगों के बीच छुपे नगीनों को सामने ला रहा है। पिछले साल सोशल मीडिया के दवारा एक पाकिस्‍तानी चायवाले की तस्‍वीर घर घर वायरल हो गई थी। वह हैंडसम और नीली आंखों वाला चायवाला आज मॉडल बन गया है।

इसी तरह कई और चहरे भी सोशल मीडिया के जरिए ही सामने आए हैं। कुछ महीनों पहले नेपाल की एक सब्‍जीवाली की तस्‍वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। उसकी खूबसूरती के चर्चे बच्‍चे-बच्‍चे करने लगे थे।

अब सोशल मीडिया पर एक नन्‍हीं चायवाली की तस्‍वीर वायरल होना शुरू हुई है। यह बच्‍ची भी नेपाल की है। इसकी मासुमियत देख आप इसकी आखों में खो जाएंगे। यह बच्‍ची महज 7 साल की है।

पैसा जो न कराए वह कम होता है। खेलने की उम्र में यह बच्‍ची नन्‍हें हाथों में केतली पकड़कर चाए बेचती है। इसका नाम और मां-बाप के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। सोशल मीडिया पर यह बच्‍ची छाई हुई हैं। हर कोई इसकी भोली और मासूम सूरत पर फिदा हो जाता है। इतना सुनकर आपभी इस बच्‍ची की सूरत देखने के लिए बेताब हो जाएंगे।

LIVE TV