चंद्रबाबू नायडू ने मसूरी पहुंच आईएएस अधिकारियों से की मुलाकात

चंद्रबाबू नायडू नेसुनील सोनकर

मसूरी। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू हेलीकॉप्टर से भारी सुरक्षा के बीच सोमवार को मसूरी पहुंचे। जहां मसूरी लाल बहादुर शास्त्री प्रशासनिक अकादमी में उन्होंने फेस 5 और फाउडेशन कोर्स के आईएएस अधिकारियों को संम्बोधित किया। उन्होंने वहां देश के विकास के लिये कई महत्वपूर्ण विन्दुओं को लेकर वार्ता की। साथ हीं चद्रंबाबू नायडू ने आईएएस अधिकारियों के द्वारा पूछे गए कई सवालो के जवाब भी दिए।

पीएम मोदी को मात देने के लिए राहुल ने कसी कमर, इस तरह से बिछाएंगे चुनावी बिसात

मसूरी पोलो गाउंड में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि उन्होंने आईएएस अधिकारियों को देश के विकास के लिए विजन दिया गया है कि आधुनिकता के आधार पर देश का विकास कैसे हो सकता है।

ग्रामीण क्षेत्रों को नगरपालिका परिषद में शामिल करने का लोगों ने किया विरोध

चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि नदियों को आपस में लिंक करना महत्वपूर्ण है। साथ ही पानी को संरक्षित करना भी जरूरी है। वही गोदवारी से कृश्णा को लिंक करने का काम किया जा रहा है व अब गोदवरी से पीन्ना को लिंक किया जाना है। चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि उनके द्वारा पूर्व में ब्राउन बिल्ट सीटी का निर्माण किया गया है। जिसमें हैदराबाद, सिंकदराबाद और साइबराबाद का निर्माण किया गया है।

LIVE TV