घर के बाहर महिला को मिली ऐसी चीज, जो बन गई उसके जी का जंजाल…फिर हुआ कुछ ऐसा…

यूएस के इंडियाना में रहने वाली एक महिला के साथ हाल ही में एक चौंकाने वाली घटना हुई है। महिला ने इस घटना को सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है जिसे देखकर लोग हैरान हो रहे हैं।

दरअसल कुछ दिनों पहले महिला को अपने घर के दरवाजे पर एक चौंकाने वाली चीज मिली जिसके बाद महिला के साथ अनहोनी घटनाए होने लगी जिसने महिला और उसके परिवार को काफी डरा दिया।

जरा हटके

दरअसल कुछ हफ्ते पहले केप्ली नाम की इस महिला को घर के दरवाजे पर एक अजीबो-गरीब सी दिखने वाली जड़नुमा चीज मिली जो देखने में किसी सब्जी जैसी दिख रही थी।

यह चीज देखने में किसी टर्की लेग की तरह थी और इसकी लम्बाई महिला के हाथ के बराबर थी। महिला ने इस चीज को एक बैग में रखकर अपनी कार की पिछली सीट पर रख दिया।

महिला इस बैग को रखकर उसके बारे में भूल गयी। एक दिन जब वो कार से अपने बच्चों के साथ जा रही थी तब अचानक कार में कीड़े निकलने लगे जिन्हे महिला की बेटी ने देखा और चीखने लगी।

अगर आपकी हथेली में भी है ये निशान, तो आप करेंगे दुनिया पर राज…

ये कीड़े उसी अजीबो गरीब चीज से बाहर निकल रहे थे। इसके बाद महिला तुरंत हे कार से बाहर निकली और उस बैग को अपनी कार से दूर फेक दिया इसके बाद महिला के पति ने कार को वैक्यूम क्लीनर से साफ किया।

बता दें कि इस घटना के बाद से महिला की कार से कीड़े निकल रहे हैं जिन्हें लेकर वो काफी डरी हुई है और यह पूरा वाक्य उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

LIVE TV