अगर आपकी हथेली में भी है ये निशान, तो आप करेंगे दुनिया पर राज…

आपने अगर कभी अपनी हथेलियों पर गौर किया हो तो आप पाएंगे कि आपकी हथेलियों में काफी सारी रेखाएं और चिन्ह होते हैं जिन्हें ज्योतिष के मुताबिक़ काफी ख़ास माना जाता है।

बता दें कि ज्योतिष शास्त्र में हथेलियों की रेखाओं और चिन्हों को इंसान के भविष्य से जोड़कर देखा जाता है।

ज्योतिष शास्त्र में कुछ ऐसे चिन्हों का ख़ास महत्व बताया गया है जो अगर इंसान की हथेलियों में आ जाते हैं तो उसकी तकदीर बदल देते हैं और ऐसा एक निशान है X का जो अगर किसी की हथेली में होता है तो उसे ज़मीन से आसमान पर पहुंचा देता है।

अगर आपकी हथेली में भी है ये निशान

ज्योतिष शास्त्र में ऐसा माना गया है कि जिस भी व्यक्ति के हाथ में अंग्रेजी का X लेटर बना होता है उस व्यक्ति में दुनिया बदलने की ताकत होती है। ये कोई आम निशान नहीं है बल्कि ऐसा कहा जाता है कि दुनिया में महज 3 प्रतिशत लोगों की हथेलियों में ही ऐसा निशान बना होता है।

ऐसा कहा जाता है कि आजतक जिस भी व्यक्ति के हाथ में ये निशान रहा है उसने दुनिया में अपना लोहा मनवाया है।

तो चलिए जानते कि आखिर क्या है इस निशान की खासियत और ये कैसे किसी व्यक्ति के भविष्य पर असर डालते हैं।

ऐसा कहा जाता है कि जिन लोगों के हाथ में X का निशान होता है उनमें लीडर बनने की क्वालिटी होती है, जिन व्यक्तियों के दोनों हाथों में ये रेखाएं होती हैं वे अपनी ज़िंदगी में काफी आगे जाते हैं और खूब नाम भी कमाते हैं।

ये उन लोगों में से होते हैं जिन्हें उनकी मौत के बाद भी याद किया जाता है। कहने का मतलब ये होता है कि ये लोग इतिहास में दर्ज हो जाते हैं।

मिस्र के विद्वानों के अनुसार, पूरी आबादी में केवल 3% लोग हैं जिनके हाथ में यह निशान है।

इसमें सिकंदर भी उनमें से एक था जिसके हाथ में एक्स का निशान बना था।

दिल्ली-NCR में पसरा स्वाइन फ्लू का कहर, हो चुकी है 8 लोगों की मौत…

यह निशान ना सिर्फ सिकंदर की हथेली में था बल्कि, राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के हथेली पर भी यह निशान है।

ऐसा कहा जाता है कि जिन लोगों के दोनों हाथों में एक्स का निशान होता है वे अपने मारने के बाद अपने पीछे विरासत छोड़ जाते हैं।

ज्योतिष में ऐसा कहा गया है कि जिन लोगों की हथेली में X का निशान होता है उनकी छठी इंद्री काफी तेज़ होती है और ये लोग आने वाले खतरे को भांप लेते हैं। ऐसे लोगों सफलता के शिखर पर जाते हैं।

LIVE TV