घरवालों की वजह से अधूरी रह गई प्रेम की प्रेमकहानी

मुंबई.बॉलीवुड के भाईजान यानी सल्लू भाई आशिक मिजाज किस्म के इंसान हैं। सलमान खान का नाम कई अभिनेत्रियों के साथ जुड़ चुका है उनमें संगीता बिजलानी, ऐश्वर्या राय, कटरीना कैफ, यूलिया वंतूर शामिल हैं। वैसे भी बॉलीवुड के दबंग खान की पर्सनैलिटी और लुक इतना आकर्षक है कि उनपर दिल हारना कोई बड़ी बात नहीं है। आज सलमान अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं। सलमान के जन्मदिन पर आइए बताते हैं उनसे जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा।

 

एक शो में सलमान ने अपनी लव लाइफ से जुड़ा एक ऐसा किस्सा शेयर किया था। सलमान ने बताया था कि एक बार वह अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने उनके घर गए फिर अचानक कुछ ऐसा हो गया कि वो लम्हा सलमान को आज भी याद है।

Salman-khan-bharat

सलमान ने बताया था एक बार जब उनकी गर्लफ्रेंड के घर पर कोई नहीं था तब वह उससे मिलने गए थे। लेकिन तभी अचानक सलमान की गर्लफ्रेंड के घरवाले आ गए। हड़बड़ाहट में सलमान ने कहीं छुपने की जगह तलाशनी शुरू की। तब सलमान को आइडिया आया कि वो आलमारी में छिप सकते हैं।

फिर क्या था घरवालों से बचने के लिए वो आलमारी में छिप गए। लेकिन थोड़ी ही देर बाद उन्हें छींक आ गई और वो पकड़े गए। हालांकि बाद में इसे लेकर कोई पंगा नहीं हुआ। सलमान ने एक बार बताया था कि पापा सलीम खान उन्हें साफ तौर पर कहते थे कि अगर तुम्हें अपनी गर्लफ्रेंड के साथ समय बिताना है तो उसको बाहर घूमाने के बजाय घर पर लेकर आओ। तो ये था वो किस्सा।

Video : सुप्रभात आज का पंचांग

फिलहाल सलमान फिल्म भारत की शूटिंग में बिजी हैं। जिसका निर्देशन अली अब्बास जफर कर रहे हैं। सलमान ने अभी तक शादी नहीं की है। कई बार मीडिया और अन्य लोगों ने उनसे ये जानने की कोशिश की लेकिन आज भी ये सबसे बड़ा सवाल है कि सलमान शादी कब करेंगे।

LIVE TV