ग्राफिक्स शेयर कर फंस गए वरुण धवन, आखिर ट्रोल के बाद करना पड़ा डिलीट

कोरोना के प्रकोप के बीच बर्थडे का एक ग्राफिक्स सोशल मीडिया पर शेयर करना वरुण धवन को भारी पड़ गया है। इसको लेकर वरुण की बहुत ज्यादा ट्रोलिंग हुई है। जिसके बाद उन्होंने ग्राफिक्स डिलीट कर सफाई दी है।

आपको बता दें कि 24 अप्रैल को वरुण धवन का बर्थडे है। उनके फैंस ने अभी से ही उनके जन्मदिन को खास बनाने की तैयारी शुरु कर दी है। सोशल मीडिया पर उसको लेकर कई ग्राफिक्स शेयर किए जा रहे हैं। इसी बीच वरुण ने एक ग्राफिक्स ट्विटर पर शेयर किया। जिसके वरुण की फिल्मों के लुक्स को मिलाकर बनाया गया था। इस ग्राफिक्स में दोनों किनारों पर छोटे-छोटे शब्दों में घर में सुरक्षित रहने का संदेश लिखा गया है।

वरुण धवन के द्वारा इसे शेयर करते सम. सुरक्षित रहने की बात कही थी। कोरोना महामारी के बीच वरुण की इस पोस्ट पर कई यूज़र्स ने नेगेटिव कमेंट किये, जिसके बाद वरुण धवन ने इस ग्राफिक्स वाले पोस्ट को डिलीट कर दिया।

LIVE TV