गोपालगंज में 263 करोड़ की लागत से बना पुल ढेर, पिछले महीने सीएम नीतीश ने किया था उद्घाटन

पटना: बिहार के गोपालगंज में 263 करोड़ की लागत से सत्‍तरघाट पुल का निर्माण किया गया है। पिछले महीने ही सीएम नीतीश कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये इसका उद्घाटन किया था। लेकिन अब ये पुल ढेर हो चुका है। जिसके बाद से राजनीति गर्म हो गई है।

एक महीने पहले बने पुल के ढेर होने के मामले में तीन लोगो पर एफआईआर दर्ज किये गए हैं। इस मामले में बैकुंठपुर थाने में सीओ, ठेकेदार और पुल निगम के इंजीनियर ने अलग-अलग FIR दर्ज कराई है।

वहीं RJD के नेता तेजस्वी यादव ने पुल ढहने को लेकर बिहार सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है कि 8 वर्ष में 263.47 करोड़ की लागत से निर्मित गोपालगंज के सत्तर घाट पुल का 16 जून को नीतीश जी ने उद्घाटन किया था आज 29 दिन बाद यह पुल ध्वस्त हो गया। खबरदार! अगर किसी ने इसे नीतीश जी का भ्रष्टाचार कहा तो? 263 करोड़ तो सुशासनी मुंह दिखाई है। इतने की तो इनके चूहे शराब पी जाते हैं।

वहीं नितीश सरकार में पथ निर्माण मंत्री नंद किशोर यादव ने पुल के ढहने पर कहा था कि यह प्राकृतिक आपदा है। पानी जब बढ़ता है तो ऐसी स्थितियां पैदा होती हैं जैसे ही पानी का बहाव कम होगा, उसे ठीक किया जाएगा।

LIVE TV