
छत्तीसगढ़ : 11 तारीख शाम को हीरालाल उपेंडी उम्र 12 वर्ष एवं सुनीता उपेंडी ग्रामीण के साथ घर से कुछ दूर आम पेड़ के नीचे बैठे थे |

बच्चों को खेलने के दौरान एक क्रिकेट की गेंद की तरह अज्ञात वस्तु मिली | कुछ देर बाद घर को जाते वक़्त हीरालाल ने अपने हाथ में रखा गेंद नुमा बम को जमीन पर पटका तो विस्फोट हो गया |
विस्फोट से दोनों बच्चों को गंभीर चोटें आईं | दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए | उक्त घटना की जानकारी दूसरे दिन 12 तारीख को प्रतापपुर थाना प्रभारी रौशन कौशिक को जानकारी प्राप्त होते ही प्रतापपुर पुलिस घटना स्थल रामपुर पहुंच कर घायल बच्चों को पखांजूर सिविल अस्पताल एडमिट कराया |
हाथी के कुचलने से ग्रामीण की मौत, 100 मीटर तक घसीटने के बाद पटक कर मार डाला !
जहाँ बच्चों का प्राथमिक उपचार के बाद कांकेर जिला अस्पताल रेफर किया गया था | कांकेर एसपी के. एल. धुर्वा ने जिला अस्पताल पहुंच कर घायल बच्चों से मिले |
गंभीर रूप से घायल बच्चों को आज जिला अस्पताल कांकेर से बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है | उक्त घटना के बारे में कांकेर एस पी के.एल.धुर्वा ने कहा कि इस प्रकार का बम अंदरूनी क्षेत्र के ग्रामीण जंगली सूअर मारने में इस्तेमाल किया करते हैं |





