गूगल मैप का ये नया फीचर रखेगा आपका ख्‍याल

गूगल मैप्सनई दिल्‍ली। आजकल के बदलते दौर में स्मार्टफोन लगभग सभी की पहुँच में आ चुके हैं। लेकिन अगर आपसे ये सवाल किया जाये कि जो स्मार्टफोन आप यूज कर रहे हैं, उस पर मौजूद सभी ऐप के बारे में आप पूरी तरह से जानते हैं, तो शायद आपका जवाब न में होगा। आज हम आपको बताने जा रहे हैं गूगल मैप्स के बारे में। गूगल मैप्स के बारे में ताजा खबर है कि हाल ही में इस पर कई डेस्टीनेशन के लिए नेविगेशन वाला फीचर जोड़ा गया है। यह फीचर रास्ता दिखाने के साथ रखेगा आपकी जरूरतों का ख्याल।

गूगल मैप्स काम कैसे करता है

गूगल मैप्स एक ऐसा फीचर है जिस पर पूरी दुनिया की सड़कों से जुड़ी हुई सभी जानकारी प्रदान की जाती हैं।

इस तकनीक में गूगल अन्तरिक्ष में मौजूद अलग-अलग सेटेलाईट सिस्टम के तहत सड़कों या जगहों की एक फोटो आपको उपलब्ध कराता है। इसकी सहायता से पैदल या कार से यात्रा करने वालों को अपने डेस्टिनेशन तक पहुँचने में काफी मदद मिलती है या वह इधर-उधर रास्तों पे भटकने और रास्ता खोजने की समस्या से बच जाते हैं।

वैसे तो अपके फोन में गूगल मैप्स का ऐप पहले से ही मौजूद है, पर गूगल के बदलाव करने के बाद आपको इसके ख़ास नये फीचर्स का फायदा उठाने के लिए इसका लेटेस्ट वर्जन डाउनलोड करना पड़ेगा।

ख़बरों के मुताबिक़, डेस्टीनेशन के लिए नेविगेशन वाला फीचर सर्वर-साइड स्विच के जरिये एक्टिवेट किया जा रहा है। इस फीचर का फायदा यूजर्स जल्द ही उठा पायेंगे। इस ऐप को गूगल प्ले स्‍टोर पर भी उबलब्ध कराया जा चुका है।

अभी तक इस ऐप पर किसी ट्रिप के दौरान गैस स्टेशन, रेस्टोरेंट, कैफे और शॉपिंग मार्ट्स जैसी जगहों की जानकारी देने वाले फ़ीचर को जोड़ा गया था। लेकिन यह ऐप यूज़र को एक ही ट्रिप में मल्टीपल डेस्टिनेशन के लिए नेविगेशन नहीं देता था।

नये फीचर्स को इस्तेमाल करने के लिए आपको बस गूगल मैप्स में जिन जगहों पर सफर के दौरान रुकना है, उनके नाम डालने होंगे। बस आपके इतना करते ही ये ऐप आपके सारे डेस्टिनेशन के मुताबिक़ एक रूट आपको दिखा देगा। फिर क्या है, आपको अपनी मंजिल पर पहुँचने का आसान रास्ता मिल जाएगा।

LIVE TV