गूगल कार्यालय में भी फ़ैल रहा है खसरे का डर, पीड़ित कर्मचारी कर रहे शिकायत

अमरीका में खसरे का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। इसके कारण यहां के दफ्तरों और कार्यस्थल पर इसके प्रति विशेष सतर्कता बरती जा रही है। ऐसा ही एक मामला गूगल मुख्यालय में देखने को मिला। यहां पर एक खसरा पीड़ित कर्मचारी के दफ्तर आने पर चिंता व्यक्त की गई। इसके लिए अमरीका स्थित सिलिकॉन वैली में एक बैठक भी रखी गई है।

खसरा

गूगल कर्मियों में डर बना हुआ है

बैठक में खसरे से बचाव को लेकर चर्चा की गई। कई कर्मियों ने अपने बीमार साथी की जानकारी देर से मिलने पर आक्रोश जताया। खसरा संक्रमित कर्मी चार अप्रैल को दफ्तर आया था।

13 अप्रैल को कंपनी के डॉक्टर की तरफ से आए ईमेल के बाद कई अन्य कर्मियों को इसकी जानकारी मिली।
हालांकि डॉक्टर ने स्थिति काबू में होने का भरोसा भी जताया है। इसके बावजूद गूगल कर्मियों में डर बना हुआ है।

ऐतिहासिक फैसला- अब पर्यटकों के मनोरंजन के लिए नहीं होगा हाथियों का प्रयोग

अमेरिका के फैला है खसरे का प्रकोप

अमरीका में लगातार खसरे का प्रकोप फैल रहा है। न्यूयॉर्क में तो हेल्थ इमरजेंसी लागू कर दी गई है। अमरीका को 2000 में खसरा मुक्त घोषित कर दिया गया था। इस साल अब तक 555 लोग इस बीमारी से संक्रमित हो चुके हैं।

इसका कारण टीकाकरण न करना बताया है। लोगों में डर है कि खसरे के टीके से ऑटिज्म और अन्य बीमारियां होती हैं। हाल में यूट्यूब और अन्य सोशल मीडिया साइटों से टीकाकरण विरोधी सामग्री हटाई गई है।

LIVE TV