गाज़ियाबाद मेयर ने लगाया नगर निगम पर करोड़ों का हाउस टैक्स घोटाले का आरोप, शासन को भेजा पत्र

REPORT:- जावेद चौधरी/गाजियाबाद

गाजियाबाद की मेयर आशा शर्मा ने नगर निगम के भीतर चल रहे हाउस टैक्स घोटाले का खुलासा किया है। मेयर आशा शर्मा ने आरोप लगाया है कि नगर निगम के कुछ इंस्पेक्टर के साथ मिलकर कुछ फर्जी लोग हाउस टैक्स वसूल रहे हैं, जिसे सरकारी खाते में जमा नहीं कराया जा रहा है।

हाउस टैक्स घोटाले का आरोप

यही नहीं उन्होंने मंडलायुक्त और शासन को लिखे गए पत्र में यह भी कहा है कि बड़े संस्थानों से टैक्स वसूला नहीं जा रहा है। और आम लोगों से अतिरिक्त टैक्स वसूलने की तैयारी की जा रही है।

यह घोटाला करीब 50 से 60 करोड रूपए का होने का आरोप आशा शर्मा ने लगाया है। इस आरोप के बाद नगर निगम कार्यालय में हड़कंप मचा हुआ है।

लकड़ी काटने को दो पक्षो में खूनी संघर्ष, एक ही परिवार 6 लोग गंभीर 

अभी तक किसी तरह की जांच इस मामले में शुरू नहीं हुई है। लेकिन माना जा रहा है कि जल्द एक बड़ी जांच इस मामले में होगी और दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा।

लेकिन बीजेपी मेयर ने जिस तरह से संगीन आरोप नगर निगम के भीतर चल रहे घोटाले को लेकर लगाए हैं, उससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं। क्या वाकई गाजियाबाद में नगर निगम के भीतर हाउस टैक्स का कोई बड़ा घोटाला हुआ है?

LIVE TV