क्रिसमस और नए साल की छुट्टियां मनाने की सोच रहे तो एक बार इन जगहों पर डालें नजर!

नई दिल्लीः साल 2019 का आखिरी यानि दिसंबर का महीना चल रहा है साथ क्रिसमस सेलिब्रेशन शुरू होने वाला है। क्रिसमस के तुरंत बाद ही नए साल का जश्न लोगों के सर चढ़कर बोलेगा | ऐसे में सभी छुट्टियों के लिए घूमने जाने की प्लानिंग करने में लगे हैं| इन जगहों पर घूमने का खर्च भी हमने आपके लिए जोड़ दिया है जिसमें ठहरने का खर्च और हवाई यात्रा का खर्च भी शामिल है।

हालांकि, इस बजट में कटौती करने का विकल्प आपके पास खुला हुआ है। इतना ही नहीं, इन जगहों पर होने वाली ऐक्टिविटी के बारे में भी जान लीजिए जिसे करने में आपको खूब मजा आएगा। इसके बाद चुनिए अपने विंटर वेकशन के लिए बेस्ट जगह।

दिसंबर की छुट्टियां मनाने के लिए गोवा एक बहुत ही बेहतर जगह है| क्रिसमस और नए साल पर यहां जश्न का माहौल रहता है. दिसंबर में यहां भारतीय लोगों से कहीं ज्यादा विदेशी पर्यटक नजर आते हैं| इस समय यहां का मौसम बहुत ही खुशनुमा होता है| बहुत से लोग नाइट पार्टी का मजा लेते नजर आते हैं तो वहीं कुछ लोग बीच के किनारे इस टाइम को इन्जॉय करते हैं| यहां कम पैसे में भरपेट खाना और रहना हो जाता है| अरुणाचल प्रदेश के पर्यटन स्थलों में तवांग का अहम स्थान है। यहां सालों भर पर्यटकों का आना-जाना लगा रहता है।

राजधानी दिल्ली न केवल देश के लोगों के लिए, बल्कि विदेशियों के लिए भी पर्यटन का प्रमुख केंद्र है। सर्दियों के मौसम में तो यह दुनिया भर के पर्यटकों की खास सैरगाह बन जाती है। यहां लोग दिल्ली की संस्कृति, कला और प्राकृतिक सौंदर्य को देखने के लिए आते हैं। ऐतिहासिक लाल किला, कुतुब मीनार, अक्षरधाम मंदिर, कालका जी, लोटस टेंपल, वार मेमोरियल, इंडिया गेट समेत कई पर्यटक स्थल मौजूद हैं। दिल्ली परिवहन निगम की ओर से बहुत ही सस्ते में यहां के पर्यटन स्थलों की सैर करने की सुविधा है।

उत्तर पूर्व भारत में शिलॉन्ग एक शानदार पर्यटन स्थल है. दिसंबर और जनवरी के महीने में शिलॉन्ग घूमना एक बेहतर विकल्प हो सकता है. अन्य महीनों की तुलना में दिसंबर में अपेक्षाकृत यहां घूमने पर कम पैसे खर्च होंगे. इस समय होटलों और टैक्सी का टैरिफ बहुत कम रहता है. सुंदर और मनोहर पहाड़ियों पर बसा छोटा और खूबसूरत शहर अपने पिकनिक स्पॉट के लिए बहुत प्रसिद्ध है. शिलॉन्ग में के वार्डस लेक, उमियाम झील, पोलो ग्राउंड, मिनी चिड़ियाघर, हाथी झरना और शिलॉन्ग की पर्वत चोटी जैसे प्रमुख सुंदर स्पॉट मौजूद हैं.

स्वास्थ्य परीक्षण कर नि: शुल्क दवाई वितरण किया गया, बच्चों के लिए लगाया गया शिविर

कश्मीर का गुलमर्ग स्नोलवर्स का फेवरेट डेस्टिनेशन है। इस ट्रिप में हम आपको 2 रात 3 दिन सिर्फ गुलमर्ग में ही बिताने की सलाह देंगे, क्योंकि यहां करने के लिए बहुत कुछ है। स्कीईंग, स्लेजिंग, स्नोस्कूटर जैसे स्पोर्ट्स से आपका जी नहीं भरेगा। वहीं धरती से इतने ऊपर अपनो के साथ अपना स्नोमैन बनाने का मजा ही और है। देखिए, यहां के लिए आपको कितना खर्चा आएगा।

LIVE TV