क्यों बदल रहे हैं मां-बाप अपने ही बच्चों का जेंडर?

बच्चों की खुशी के लिए मां-बाप क्या कुछ नही करते लेकिन लंदन में कुछ ऐसा हो रहा है जिसे जानकर आप हो जाएंगे हैरान। लंदन में आजकल लोगों में बच्चों के जेडर को लेकर सवाल खड़ा हो रहा है!

 

 

हम ऐसी जगह की बात कर रहे हैं जहां पर माँ बाप  ही अपने बच्चे का जेंडर बदल रहे हैं। आपको ये जानकर हैरानी होगी कि 12 साल की जोय का जब जन्म हुआ था तब वो एक लड़का था जिसका नाम कियान था। उसका भी जेंडर बदल दिया गया जो बहुत ही हैरानी की बात है।

ये भी पढ़े :भारी बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की हुई फसलें बर्बाद, जिलाधिकारी ने मांगी रिपोर्ट

जोय के मां की मानें तो जब वो 4 साल की हुई थी तभी से वो लड़कियों के कपड़े पहनना चाहती थी। उसने मिडिल स्कूल जाना शुरू करने के बाद जोय ने अपने मां-बाप को बताया कि वो पूरी तरह से एक लड़की की तरह रहना चाहती है।

ये भी पढ़े : खेल महाकुंभ के आयोजन समय पर लोगों ने उठाए सवाल, ब्लॉक प्रमुख ने किया शुभारंभ

वो पैंट की जगह स्कर्ट पहनकर स्कूल जाना चाहती है। अब इस पर एक्शन लेते हुए जो कि कुछ मां-बाप को अजीब लग सकता है, जोय के मम्मी-पापा ने जोय का डॉक्टर से मिल कर इलाज कराने की सोची है।

ये भी पढ़े :टीसी पैराफैरी संघर्ष समिति के संयोजक का आज तीसरे दिन भी जारी अनशन, प्रशासन ने नहीं ली सुध

जोय के मम्मी-पापा ये उम्मीद कर रहे हैं कि लंदन के टाविस्टॉक जेंडर आईडेंटिटी डेवलपमेंट क्लिनिक लंदन में उनकी बेटी का जांच करेगी और फिर उसका जरूरत के हिसाब से इलाज किया जाएगा। यह क्लिनिक 18 वर्ष से कम उम्र के उन बच्चों का इलाज करती है जिन्हें लगता है कि उनका जन्म गलत लिंग में हो गया है।

ये भी पढ़े :पीलीभीत में युवती के बाल विवाह का प्रयास, महिला कल्याण विभाग ने लिया संज्ञान

अभी फिलहाल जोय को हॉर्मोन इंजेक्शन दिया जाएगा जिससे कि उसके सेक्स ऑर्गन और अन्य दूसरे ग्रोथ को कुछ वक्त के लिए रोका जा सके। सूत्रों के मुताबिक इंग्लैंड में अभी 800 से भी ज्यादा बच्चे हैं जिनमें से कुछ की उम्र 10 साल तक भी है उन्हें इस तरह की दवाईयां दी जा रही हैं जिससे कि उनके लिंग और अन्य विकास को रोक कर उनका इलाज किया जा सके।

LIVE TV