क्यों जोर कस रही 2022 में डेप्युटी CM बनने की मांग, जानिए आखिर कौन हैं डॉ.संजय निषाद?

उत्तर प्रदेश में आने वाले 2022 विधानसभा चुनाव के लिए सभी राजनीतिक पार्टियां अभी से तैयारियों में जुट चुकी हैं। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी के सहोगी दल कहे जाने वाली निषाद पार्टी (निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल) ने एक बड़ी मांग पेश की है।

यदि बात करें निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद की तो उन्होंने आने वाले विधानसभा चुनाव में खुद को उप मुख्यमंत्री बनाए जाने की मांग की है। इस मांग को लेकर उन्होंने दावा करते हुए कहा कि अगर भाजपा ऐसा करती है तो उसे और भी मजबूती मिलेगी जिससे पार्टी को सरकार बनाने में मदद मिलेगी।

इसी के साथ आगे उन्होंने कहा कि, “उत्तर प्रदेश में अब तक सभी जातियों के मुख्यमंत्री बनाए जा चुके हैं, लेकिन अब 18 फीसदी वोट की ताकत रखने वाले मछुआरा समाज के चेहरे पर बीजेपी को चुनाव लड़ना चाहिए, अगर नहीं मुख्यमंत्री बना सकते तो कम से कम डॉ. संजय निषाद को बीजेपी आगामी चुनाव में उप मुख्यमंत्री का चेहरा बना कर चुनाव लड़े, अगर बीजेपी ऐसा करती है तो इससे पूरे प्रदेश में निश्चित ही विजय मिलेगी और एक बार फिर सरकार बनेगी। “

LIVE TV