क्या है महत्व बैसाखी का, क्यों मनाई जाती है हर साल 13 या 14 अप्रैल को ही?

बैसाखी: किसानों का पर्व कही जाने वाली बैसाखी पूरे देश में धूम-धाम से मनाई जाती है| लेकिन पंजाब और हरियाणा में यह पर्व खासतौर पर मनाया जाता है| बता दें, भारत देश की अलग-अलग जगहों पर बैसाखी का त्योहार अलग-अलग नामों से मनाने की प्रथा है|

इस पर्व पर लोग अनाज की पूजा कर प्रकृति का धन्यवाद करते हैं| वहीं, बैसाखी का पर्व हर साल 13 या 14 अप्रैल को ही मनाया जाता है| दरअसल, सूर्य के मेष राशि में प्रवेश करने पर बैसाखी का त्योहार मनाया जाता है|

यह घटना हर साल 13 या 14 अप्रैल को ही होती है, जिस कारण बैसाखी का पर्व अप्रैल की 13 या 14 तारीख को ही मनाया जाता है| इस दिन गुरुद्वारों को खास तौर पर सजाया जाता है, भजन कीर्तन किए जाते हैं और नाच-गाने के साथ इस त्योहार का जश्न मनाया जाता है|

ड्राइवर ने की सारी हदें पार , 6 साल की बच्ची के साथ करता रहा ऐसा की हुआ गिरफ्तार

क्यों मनाया जाता है बैसाखी का त्योहार-

बैसाखी का त्योहार फसल पकने की खुशी में मनाया जाता है. वहीं, दूसरी ओर यह त्योहार सिख धर्म की स्थापना का भी प्रतीक है| बता दें, 13 अप्रैल साल 1699 के दिन सिख पंथ के 10वें गुरू श्री गुरू गोबिंद सिंह जी ने खालसा पंथ की स्थापना की थी| इसके साथ ही इस दिन को मनाना शुरू किया गया था| इसी दिन से पंजाबी नववर्ष की शुरुआत होती है|

बैसाखी का धार्मिक महत्व-

बैसाखी पर्व मनाने के पीछे कई मान्यताएं प्रचलित हैं| बैसाखी के दिन गंगा स्नान करने का बहुत महत्व माना जाता है| दरअसल, मान्यता है कि बैसाखी के दिन ही गंगा धरती पर उतरी थीं|

कैसे पड़ा बैसाखी नाम-

बैसाखी के समय आकाश में विशाखा नक्षत्र होता है| विशाखा नक्षत्र पूर्णिमा में होने के कारण इस माह को बैसाखी कहते हैं| कुल मिलाकर, वैशाख माह के पहले दिन को बैसाखी कहा गया है| इस दिन सूर्य मेष राशि में प्रवेश करता है, इसलिए इसे मेष संक्रांति भी कहा जाता है|

LIVE TV