क्या जानते हैं आप? इस चिड़िया के अंडे करते हैं आपस में बात…

हमने हमेशा से इंसानों को बात करते देखा है, जानवरों को भी बात करते देखा हैं। हां अब वो बात अलग है कि सब अपनी-अपनी भाषा का प्रयोग करते हैं बात करने के लिए,  लेकिन क्या आप जानते हैं कि सिर्फ जानवर या इंसान ही नहीं बल्कि अंडे भी आपस में बात करते हैं। जी हां, ये बिलकुल सच है अंडे आपस में बात करते हैं।

 

स्पेन के विगो विश्वविद्यालय ने एक शोध किया है,  जिसमें ये चौंकाने वाली सच्चाई सामने आई है। शोधकर्ताओं ने बताया है कि पीले पैर वाली चिड़िया (येलो लेग्ड गल) के अंडे आपस में बात करते हैं।

कारगिल विजय दिवस कार्यक्रम में आज शहीदों को नमन करेंगे PM मोदी, बेहद खास होगा ये कार्यक्रम

90 अंडों पर शोध  करने के बाद शोधकर्ताओं ने बताया कि मां जैसे ही खतरे का संकेत भेजती है  तो अंडे वाइब्रेट (कंपन) होकर एक-दूसरे को सतर्क करते हैं। उन्होंने ने ये भी बताया कि जब खतरे का संकेत मिलता है तो एक अंडा अपने बगल वाले अंडे को वाइब्रेट होकर सतर्क करता है कि अगर उसे खतरे के बारे में नहीं पता है तो वो सावधान हो जाए।

अंडों के अंदर मौजूद चूजे बहुत ज्यादा खतरा होने की स्थिति में तेज आवाज में चिल्लाते हैं। अंडे के अंदर की ये आवाज वाइब्रेशन के रूप में निकलती है,  जो दूसरे अंडों के लिए भाषा का काम करती है।

अंडों के बीच होने वाले कंपन का बारीकी से अध्ययन किया गया  तब जाकर सच्चाई पता चली। उनका कहना है कि इस अध्ययन से ये पूरी तरह स्पष्ट हो चुका है कि पक्षियों के अंडे एक-दूसरे से बात करते हैं।

 

 

 

 

 

LIVE TV