
आपके घर किससे बनते हैं? कितना अजीब है न ये पूछना लेकिन आप भी जानते हैं कि आपका घर किन चीजों से बनाता है। आप सबके अपने-अपने घर होते है और ये भी है कि आपके घर ईंट-पत्थर के ही होंगे, लेकिन क्या आपने कभी प्लास्टिक की बोतलों से बने घर के बारे में सुना है। कनाडा मे एक ऐसे ही घर के बारे मे सुनने को आया है। कनाडा का ये घर पूरी तरह से प्लास्टिक की बोतलों से बना हुआ है।
करीब छह लाख बोतलों को रिसाइकिल कर कनाडा का ये अनोखा घर बनाया गया है। कनाडा के मेटागन नदी के किनारे ये घर बना हुआ है। इस घर मे 3 कमरे एक कीचेन और बाथरूम, छत भी है। यह घर भले ही बाहर से साधारण दिखता है पर अंदर से ये उतना है सुंदर और आलीशान है। इस घर मे आपको सारी सुविधायेँ मिलेंगी।
थाईलैंड में युवक को कान में हो रही थी खुजली, डॉक्टर ने ऑपरेशन कर निकाली छिपकली…
इस अनोखे व आलीशान घर को जोएल जर्मन और डेविड सउलनिर नामक कंपनी ने मिलकर बनाया है। कंपनी के मुताबिक, इस घर की दीवारें खास तरह के फोम से बनाई गई हैं, जिसे पीईटी (पॉलीइथाइलीन टेरेफ्थेलेट) कहा जाता है। इसे बनाने के लिए प्लास्टिक कचरे को रिसाइकिल करके उसे छर्रेनुमा आकार में ढाल लिया जाता है।
इस आलीशान घर की दीवारें 15 सेंटीमीटर यानी 5.9 इंच मोटी हैं और ये दिवारे इतनी मजबूत है कि कोई भी मौसम हो उसे आसानी से झेल सकती है। इसके अलावा इस घर की दीवारें 326 मील प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाओं का भी सामना कर सकती है।
इस अनोखे घर को असेंबल करने में महज 14 घंटे लगें। इसे बनाने में करीब दो करोड़ 75 लाख रुपये का खर्च आया है, जिसमें सोफा, बेड जैसी तमाम सुविधाएं भी शामिल हैं।