पंजाब में जल्द ही शुरू होगी कैब-टैक्सी, लिया गया निर्णय

पंजाब। पंजाब ऑरेंज जोन में कुछ शर्तों के साथ कैब की सुविधा चालू होने वाली है। केंद्र सरकार की गाइडलाइन के साथ ही अब राज्य में टैक्सी की शुरुईत होगी। निजी कारों को कुछ शर्तों के साथ अनुमति दो दी गई।

 

 कैब-टैक्सी

हालांकि इसका फैसला स्थानीय प्रशासन करेगा। जिलाधिकारी डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि केंद्र सरकार की गाइडलाइन के मिलने के बाद ही राहत दी जाएगी। फिलहाल लॉकडाउन नियमों का पालन कराया जाएगा।

डीएम ने कहा कि ऑरेंज जोन में आने के बाद चुनौतियां और ज्यादा बढ़ गई हैं। अब अगला लक्ष्य ग्रीन जोन में पहुंचना है। लॉकडाउन के बीच प्रशासन की ओर से लोगों को जरूरी राहत दी है। फैक्टरी, किताबें व पंखे की दुकानें खुल रही हैं। आवश्यक सेवाओं की दुकानें रोज सुबह सात बजे से दोपहर एक बजे तक खुल रही हैं।

Oppo कंपनी के 6 कर्मचारी निकले कोरोना पॉजिटिव, नोएडा फैक्ट्री में रोका काम

उम्मीद है कि केंद्र सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन में लोगों को और ज्यादा राहत मिले। ऑरेंज जोन में ओला कैब और टैक्सी सेवाओं को छूट मिल सकती है। इसमें ड्राइवर के अलावा दो यात्रियों को ले जाने की अनुमति होगी।

 

LIVE TV