दिल्ली में हो रही हिंसा के पीछे भाजपा जिम्मेदार – केजरीवाल

दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर करारा प्रहार किया है। उन्होंने नागरिकता संशोधन कानून पर हो रही हिंसा का जिम्मेदार भाजपा को ही ठहरा दिया। साथ ही यह भी कहा कि भाजपा अब हर राज्य से हारती जा रही है जिनका डर उसे सता रहा है। इस लिए भाजपा खुद ही दिल्ली में हिंसा करा रही है। केजरीवाल ने आगे कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार एक बार फिर से बनेगी इसलिए भाजपा के दिल में डर बैठ गया है।

केजरीवाल

इसी तरह पिछले विधानसभा चुनाव में भी बवाना और त्रिलोकपुरी में हिंसा फैलाने की कोशिश की गई थी, लेकिन दिल्ली के लोगों ने इस तरह की हिंसा को पूरी तरह खारिज कर दिया था, इस बार भी चुनाव से पहले हिंसा फैलाकर दिल्ली का अमन चैन खराब करने की कोशिश हो रही है।

नागरिकता कानून के विरोध की आग को हवा देने जामिया पहुंचे कन्हैया कुमार

नागरिकरता संशोधन कानून पर केजरीवाल ने जनता से शांति बनाए रखने की अपील की है। यह भी कहा कि विरोधियों का साथ छोड़ दें। जब चुनाव होंगे तो इन लोगों को जवाब भी दिया जाएगा।

आप को इससे क्या हासिल होगा। इसका फायदा किसको मिल सकता है? यह स्पष्ट है कि हिंसा वही लोग फैला रहे हैं, जिनको इससे फायदा मिलने की उम्मीद है। केजरीवाल ने कहा कि जो हार रहे हैं, वो दंगे करा रहे हैं। कौन दंगे करा सकता है, किसकी ताकत है दंगे कराने की, यह कहने की जरूरत नहीं है।

LIVE TV