केंद्र सरकार ने बदल दी रणनीति, अब हर राज्य के लिए कोविड टीकाकरण का दिन हुआ तय

केंद्र सरकार की ओर से अब हर राज्य के लिए टीकाकरण का दिन तय कर दिया गया है। सरकार ने यह कदम इसलिए उठाया है कि दूसरी स्वास्थ्य सेवाओं पर इसका कोई असर न पड़े। इससे पहले राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को हफ्ते में 4 दिन टीका लगाने की सलाह दी गयी थी।

आपको बता दें कि अब यूपी, हिमाचल प्रदेश और गोवा में सबसे कम सिर्फ 2 दिन और आंध्र प्रदेश में सबसे अधिक हफ्ते में 6 दिन टीके लगाए जाएंगे। कोरोना के खिलाफ राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान शुरु होने के दूसरे दिन रविवार को देश के 6 राज्यों में 553 सत्रों में टीकाकरण अभियान चलाया गया। इस दौरान 17,072 लाभार्थियों को कोरोना की वैक्सीन दी गयी।

मीडिया रिपोर्टस में स्वास्थ्य मंत्रालय के अपर सचिव मनोहर अगनानी ने संवाददात सम्मेलन में कहा कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को हफ्ते में 4 दिन टीकाकरण अभियान चलाने की सलाह दी गयी है। ऐसा इसलिए किया गया है जिससे स्वास्थ्य सेवाओं पर इसका कोई भी प्रतिकूल असर न पड़े। हालांकि अब इसमें बदलाव किया गया है। आंध्र प्रदेश में 6 दिन जबकि मिजोरम में हफ्ते में 5 दिन टीके लगाए जाएंगे।

LIVE TV