केंद्रीय विद्यालयों में पढ़ा रहे शिक्षकों को नहीं मिलेगा रिटायरमेंट के बाद ये ऑफर

अब केंद्रीय विद्यालयों में पढ़ा रहे राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त शिक्षकों को सेवा विस्तार नहीं दिया जाएगा। केंद्रीय विद्यालय संगठन ने फरवरी में हुई बोर्ड बैठक में यह अहम फैसला लिया था। इस बाबत अब आदेश जारी किए गए हैं।

केंद्रीय विद्यालयों
केविएस की बोर्ड ऑफ गर्वर्नस की बैठक 22 फरवरी को हुई थी। इस बैठक में तय किया गया कि अब राष्ट्रीय पुरस्कार हासिल करने वाले किसी भी शिक्षकों को सेवा विस्तार नहीं दिया जाएगा। अभी तक केविएस की ओर से ऐसे शिक्षकों को 60 वर्ष में रिटायरमेंट के बाद एक-एक साल बढ़ाकर दो वर्ष का सेवा विस्तार दिया जाता था। यह सेवा विस्तार पुरस्कृत शिक्षक की शारीरिक और मानसिक फिटनेस पर निर्भर करता था।

प्रियांका के सवालों का योगी ने दिया जवाब, पिछली सरकारों को ठहराया जिम्मेदार…

केविएस के एडिशनल कमिश्नर (एडमिनिस्ट्रेशन) सौरभ जैन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक अब राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त करने वाले किसी भी शिक्षक को सेवा विस्तार नहीं मिलेगा। रिटायरमेंट से संबंधित बाकी सभी नियम पूर्व की भांति लागू रहेंगे। हर साल कई शिक्षकों को इस सुविधा का लाभ मिलता था।

LIVE TV