केंद्रीय कौशल विकास मंत्री डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडे ने NRC को बताया बेहद जरुरी

REPORT-VINAY TIWARI/CHANDAULI

केंद्रीय कौशल विकास मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के उत्तर प्रदेश के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडे ने कहा है कि पूरे देश में जहां-जहां भी अन्य देशों से लोग आए हैं. वहां पर एनआरसी की जरूरत है।

चंदौली में महेंद्र नाथ पाण्डेय

चंदौली के दीनदयाल नगर में डॉ महेंद्र नाथ पांडे ने कहा कि हमारे देश का अन्न और हमारे देश की जमीन सिर्फ हमारे देशवासियों के लिए है।ऐसे लोगों के लिए हमारे देश में बिल्कुल ही जगह नहीं है जो लोग अवांछनीय हैं।

डॉक्टर महेंद्रनाथ पांडेय ने कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह पर भी जमकर हमला बोला।

यूपी के संभल में पारिवारिक विवाद के चलते खूनी झड़प, 1 की मौत 6 घायल

आर एस एस और भाजपा  को आईएसआई द्वारा फंडिंग किए जाने वाले दिग्विजय सिंह के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए डॉ महेंद्रनाथ पांडेय ने कहा कि दिग्विजय सिंह अपने मूर्खतापूर्ण बयानों के लिए पूरे देश में जाने जाते हैं और उनका यह बयान और भी ज्यादा मूर्खतापूर्ण श्रेणी में आता है।

LIVE TV