कुल्लू में जनसभा को संबोधित करते हुए देशद्रोह पर ऐसा कानून बनाने की मांग कि कांप जाएगी रूह

कुल्लू जिले के ढालपुर के ऐतिहासिक भगवान रघुनाथ मैदान में केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह चुनावी रैली को संबोधित कर रहे हैं। राजनाथ सिंह मंडी से भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप शर्मा के पक्ष में चुनावी रैली कर रहे हैं। राजनाथ सिंह ने कहा कि रामस्वरूप शर्मा पर भ्रष्टाचार का कोई दाग नहीं लगा है। वे नियमित रूप में संसद में उपस्थित रहे।

देशद्रोह

उन्होंने कहा कि 2004 और 2019 में महंगाई कभी चुनावों में मुद्दा नहीं बनी क्योंकि भाजपा सरकार ने महंगाई बढ़ने नहीं दी। राजनाथ सिंह ने कहा कि हमारी सरकार ने बाघा बॉर्डर से पाकिस्तान की महंगाई दर को भारत में नहीं घुसने दिया। राजनाथ सिंह ने कहा कि देशद्रोह का कानून ऐसा बनेगा कि देशद्रोहियों की रूह कांप उठे।

राजनाथ सिंह की आज कुल पांच रैलियां हैं। इसमें पहली रैली सुबह 11.30 बजे रघुनाथ मैदान में है, जबकि चार अन्य रैलियां  पंजाब में करेंगे। जिला भाजपा अध्यक्ष भीमसेन शर्मा ने कहा कि राजनाथ सिंह का हेलीकॉप्टर ढालपुर मैदान में उतरा और सीधे रैली स्थल पर पहुंचा।

जानिए मोदी के ऐतिहासिक जीत के बारे में, जिसने आज के दिन तोड़ा था सबसे ज्यादा रिकॉर्ड…

उन्होंने कहा कि रैली में जिलाभर से करीब 15 हजार भाजपा कार्यकर्ता भाग ले रहे हैं। इसके लिए बूथ स्तर से भाजपा के कार्यकर्ता भाग लेने आए हैं।

LIVE TV