किडनी ट्रांसप्लांट के नाम पर 50 लाख की ठगी करने वाला गिरफ्तार…

रिपोर्टर – rakesh pant, कोटद्वार 

किडनी ट्रांसप्लांट के नाम पर कोटद्वार निवासी एक व्यक्ति से 50 लाख की ठगी करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार करने में कोटद्वार पुलिस ने सफलता हासिल की है।

 

 

 

वहीं पुलिस ने आरोपी को मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ हैदराबाद में भी गुर्दे प्रत्यारोपण की ठगी का मुकदमा चल रहा है। आरोपी वर्ष 2015 से पीड़ित व उसके परिवार को गुर्दे प्रत्यारोपण के नाम पर गुमराह कर रहा था। जहां इस मामले में पीड़ित की ओर से इसी वर्ष अक्टूबर माह में तहरीर दी गई थी।

 

मसूरी छावनी परिषद में आयोजित किया गया रक्षा संपदा दिवस , उपाध्यक्ष महेष चंद और आर्थो  विशेषज्ञ डा. संजय ने  किया दीप प्रज्वलित…

 

खबरों कि माने तो रमेश नगर (नजीबाबाद रोड) निवासी एक परिवार का सदस्य से वर्ष 2015 से गुर्दे की बीमारी से पीड़ित हैं। चिकित्सकों ने उन्हें जल्द ही गुर्दे प्रत्यारोपण की सलाह दी थी, जिसके बाद उनकी पुत्री ने कोलंबो श्रीलंका के एक अस्पताल में ई-मेल किया, जिसमें उन्होंने अपने मोबाइल नंबर का भी उल्लेख किया था। पीड़ित की पुत्री ने बताया कि दिसंबर 2015 में उनके पास एक व्यक्ति का फोन आया। उक्त व्यक्ति ने बताया कि वह उनके पिता के लिए गुर्दे प्रत्यारोपण की व्यवस्था कर सकता है।

 

जहां ऐसे व्यक्ति पर भरोसा करते हुए उनका परिवार प्रत्यारोपण के लिए तैयार हो गया। उक्त व्यक्ति फरवरी 2016 में उनके घर कोटद्वार पहुंचा और बताया कि प्रत्यारोपण में 50 लाख से अधिक रुपए का खर्चा आएगा, जिसके बाद उनका परिवार पैसों की व्यवस्था में जुट गया। मार्च 2016 में व्यक्ति ने बताया कि गुर्दे प्रत्यारोपण श्री-लंका के बजाय टर्की के अस्पताल में होगा, लेकिन इसके लिए उन्हें उसके खाते में दस लाख रुपए डालने होगें।

 

दरअसल पैसे मिलने के बाद व्यक्ति ने परिवार को बताया कि उक्त अस्पताल में गुर्दे प्रत्यारोपण की किट नहीं हैं। पीड़ित की पुत्री ने बताया कि आरोपित उन्हें प्रत्यारोपण का भरोसा दिलाकर धनरशि लूटता रहा, लेकिन चार साल बीत जाने के बाद भी प्रत्यारोपण नहीं हो पाया। व्यक्ति की इन हरकतों से परिवार समझ चुका था कि वह उन्हें गुमराह कर रहा है।

 

एएसपी कोटद्वार प्रदीप राय ने बताया कि इस ममाले में मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपित सी 602क्लीओ कांउटी सेक्टर 121 नोएडा निवासी अमरीश प्रताप को मध्य प्रदेश कटरा हिल्स भोपाल से गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि उक्त व्यक्ति के खिलाफ हैदराबाद में भी गुर्दे प्रत्यारोपण की ठगी का मुकदमा चल रहा है।

 

LIVE TV