कांग्रेस स्थापना दिवसः प्रियंका गांधी ने पार्टी नेताओं को दिलाई शपथ, कही ये बात

reporter – awnish kumar

लखनऊ- कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पार्टी के 135वें स्थापना दिवस पर विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर बड़ी तैयारी में करती दिखीं, प्रियंका गांधी वाड्रा ने पार्टी के नेताओं को शपथ दिलाने के बाद कहा कि आज देश में वही शक्तियां सरकार चला रही हैं जिनसे हमारी ऐतिहासिक टक्कर रही है। प्रियंका ने कहा कि कांग्रेस की स्थापना आजादी की लड़ाई के नेतृत्व के लिए हुआ था।

स्वतंत्रता संग्राम में सभी जाति धर्म के लोगों ने भागीदारी की। इस देश की मिट्टी में सभी का खून मिला है। एक दमनकारी विचारधारा है, आज भी हम उसी से लड़ रहे हैं जिससे हम आजादी के समय लड़े थे। जिन्होंने आजादी के संघर्ष में कोई योगदान नहीं दिया वे देशभक्त बनकर देशभर में भय फैलाना चाहते हैं। प्रियंका गांधी ने कहा कि जब-जब देश में भय का माहौल फैलाया जाता है तब-तब कांग्रेस का कार्यकर्ता खड़ा होता है। ऐसा इसलिए है कयोंकि हम अहिंसा की विचारधारा से उपजे हैं।

इस समय देश देश संकट में है, आपने देखा कि पिछले दिनों में किस तरह की अराजकता फैली। देश के कोने-कोने में संविधान के खिलाफ बने कानून के विरोध में युवा आवाज उठा रहे हैं। प्रियंका गांधी ने सीएए को नोटबंदी का दूसरा रूप भी बताया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को छोड़कर देश की सभी पार्टियां भाजपा की केंद्र की तथा उत्तर प्रदेश की सरकार से डर रही हैं। हम तो इनकी हर दमनकारी नीति का जमकर और हर स्तर पर विरोध कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पिछले दिनों से देश में किस तरह की अराजकता है। संविधान की रक्षा के लिए ऐसे गलत क़ानूनों का विरोध करने वालों की आवाज दबाने का प्रयास सरकार ने किया। प्रियंका ने हिंसा में मारे गए युवक, उन्नाव दुष्कर्म कांड आदि का जिक्र किया। फिर कहा कि पहले डराए, दबाए और फिर पीछे हटे, वह कायर की निशानी होती है। सरकार को भी देखिए। पहले दमन कर दबाने का प्रयास किया, फिर कहने लगे कि एनआरसी की चर्चा ही नहीं की। यह सरकार की कायरता की निशानी है।

8 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना दे रहे लेखपाल, प्रशासन ने शुरू की कार्रवाई

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि आज का दिन एतिहासिक दिन है। आज के दिन ही कांग्रेस की स्थापना हुई थी। पार्टी की स्थापना अंग्रेजों की दमनकारी नीतियों के खिलाफ आवाज उठाने को की गई थी। एक वो समय था जब हम गोरों से लड़ रहे थे लेकिन आज चोरों से लड़ रहे है। देश व प्रदेश में जो सरकार है वो घमंडी है। सरकार महिलाओं के साथ बच्चों की आवाज को कुचलने के काम कर रही है।

LIVE TV