कांग्रेस ने असम की तीन महत्वपूर्ण विधानसभा सीटों की लिए उम्मीदवारों की सूची की जारी

कांग्रेस ने असम की 3 महत्वपूर्ण विधानसभा सीटों तीताबोर, धकुअखाना और नौबिखा के लिए रविवार को उम्मीदवारों की सूची जारी की। इन सभी सीटों पर 27 मार्च को पहले चरण का मतदान होना है।

आपको बता दें कि असम में 3 चरणों में चुनाव होना है। इसमें पहले चरण में 47 सीटों के लिए मतदान होगा। कांग्रेस की ओर से इन 47 सीटों में से 40 सीटों पर उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी गयी है। कांग्रेस ने तीताबोर सीट से भास्करज्योति बरुआ को टिकट दिया है। इस सीट से पिछली बार राज्य में तीन बार मुख्यमंत्री रहे तरुण गोगोई ने चुनाव जीता था। उनका 23 नवंबर को निधन हो गया था।

नौबिखा सीट से पूर्व मंत्री भरत चंद्र नराह को टिकट दिया गया है। वहीं धकुअखाना से पद्म लोचन दोले को उम्मीदवार बनाया गया है। पार्टी ने बोकाखाड, ढींग, तिनसुकिया और बेहाली सीट अपने गठबंधन साझेदारों के लिये छोड़ दी हैं।

LIVE TV