कांग्रेस नेता ने हैदराबाद कांड को लेकर बीजेपी पर किया हमला, कही ये बात

REPORT-SYED RAZA

प्रयागराज- कांग्रेस नेता पूर्व राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने हैदराबाद में महिला डॉक्टर प्रियंका रेड्डी की बलात्कार के बाद जलाकर की गई जघन्य हत्या के लिए भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराया है।

उन्होने कहा की लगता है भाजपा सरकार में बेटियों को जीने का हक़ नही है। हैदराबाद औऱ रांची में हुई बलात्कार के बाद जघन्य हत्या की घटना पर अफ़सोस जाहिर करते हुए भाजपा सरकार को इन घटनाओं का ज़िम्मेदार ठहराया।

प्रमोद तिवारी ने कहा है कि 6 साल से केन्द्र में भाजपा की सरकार होने से निर्भय काण्ड के दोषियों को शायद फांसी की सज़ा नही हो सकी है। अगर निर्भया कांड के दोषियों को आज सजा हो गई होती तो यह घटना शायद नहीं होती।

जिसकी जिम्मेदार केंद्र में छः साल की भाजपा सरकार है। उन्होने कहा की केन्द्र में भाजपा की सरकार है अगर दोषियों को फांसी की सज़ा हो गई होती तो शायद कोई पापी इस तरह के जघन्य अपराध के बारे में सोचता। मोदी सरकार औऱ अमित शाह से मांग करते हुए कहा की दुनियां की बातें बाद में करियेगा पहले बेटियों की इज्ज़त को बचा लीजिए।

इस दौरान कहा कि पिछले कुछ सालों के बीच में जिस तरह से महिलाओं के साथ बलात्कार जैसी घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है इससे लगता है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में बेटियों को जीने का हक़ नही है। इन घटनाओं से लगता है की किसी बेटी की इज्ज़त सुरक्षित नही है।

सड़क हादसे में युवक की मौत से मचा कोहराम, शव रखकर जाम किया…

बलात्कार जैसी घटनाओं पर त्वरित कारवाई औऱ फास्ट्रैक कोरट में ज़ल्दी सुनवाई करवाकर दोषियों को फांसी की सज़ा सुनिश्चित की जानी चाहिए। नही तो ऐसे मामलो में साक्ष्यों का अभाव हो जाता है। पहले भी कई मामलो मे त्वरित सुनवाई हुई है।

LIVE TV