कांग्रेस को आई किसानों की याद, अब चलाएगी विशेष किसान संवाद अभियान

Reporter:-Faheem khan/Rampur

यूपी के रामपुर में  कांग्रेस नेताओं ने प्रेस वार्ता कर केंद्र सरकार और उत्तर प्रदेश की सरकार को जमकर कोसा साथ ही किसानों की समस्याओं को लेकर विशेष अभियान चलाने की बात भी की। कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव 2022 से पहले किसानों की समस्याओं पर प्रकाश डालने की कोशिशें शुरू कर दी हैं. शनिवार से पूरे प्रदेश के किसानों से सीधा संवाद करने के उद्देश्य से कांग्रेसी किसान जन जागरण अभियान की शुरुआत रामपुर से कर रही  हैं.

उनका यह किसान जन जागरण अभियान 40 दिन तक चलेगा. इस अभियान में शामिल कांग्रेस की पूर्व सांसद बेगम नूर बानो और बरेली के पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह गंगवार ने रामपुर में आज कांग्रेस जिला कार्यालय पर प्रेस वार्ता कर किसानों की समस्याओं के बारे में बताया. साथ ही मीडिया के ज़रिए  केंद्र सरकार और राज्य सरकार को कोसा।

विधायक

वही कांग्रेस नेत्री व पूर्व सांसद बेगम नूर बानो ने कहा किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए इस जन जागरण अभियान की शुरुआत की जा रही है. देश का किसान भुखमरी की कगार पर है।

कर्ज की वजह से आए दिन किसान आत्महत्या कर रहा है, उसके बावजूद उनकी सुनने वाला कोई नहीं है। इसलिए कांग्रेस ने प्रदेश स्तर पर इस जन जागरण अभियान की शुरुआत की है। जिससे किसानों की समस्याओं को लेकर आगे सरकार से उनका हक दिलाया जाए।

पूर्व कांग्रेस विधायक नरेंद्र सिंह ने साधा योगी सरकार पर निशाना-

अभियान के संचालक पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह गंगवार ने  कहा किसान जन जागरण अभियान के रामपुर के प्रभारी भी हैं। उन्होंने कहा कि मोदी और योगी सरकार ने गाय के नाम पर पूरे देश और प्रदेश को गुमराह किया है. इस सरकार में गाय की दुर्दशा किसी काले पानी की सजा से कम नहीं है।  किसानों से कांग्रेस करेगी संवाद

कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता 55 लाख किसान परिवारों से सीधा संवाद करके 2 लाख 71,000 करोड़ से ज्यादा किसानों की समस्याएं सुनेंगे. इस दौरान 12 हजार नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से किसानों के दुख दर्द जानने का काम कांग्रेसी करेंगे।

 

LIVE TV