कांग्रेस के वरिष्ठ नेता का निधन, पार्टी में शोक की लहर

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व शिक्षा मंत्री नरेंद्र सिंह भंडारी का निधन हो गया है। उनका निधन हृदय गति रुकने के कारण हुआ है। नरेंद्र सिंह भंडारी ने वर्ष 2002 से 2007 तक नारायण दत्त तिवारी सरकार में बतौर शिक्षा मंत्री सेवा दी थी। पौड़ी से विधायक भी रहे।

बता दें कि भंडारी ने कांग्रेस अनुशासन समिति के अध्यक्ष भी रहे। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने प्रदेश के पूर्व शिक्षा मंत्री नरेंद्र सिंह भंडारी के निधन पर दिवंगत की आत्मा की शांति व शोक संतप्त स्वजन को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

नरेंद्र सिंह भंडारी के निधन पर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने प्रदेश के पूर्व शिक्षा मंत्री नरेंद्र सिंह भंडारी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत की आत्मा की शांति व शोक संतप्त स्वजन को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

LIVE TV