कांग्रेस के दिग्गज नेता अहमद पटेल का निधन, देश के पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने किया याद

कांग्रेस के दिग्गज नेता व वरिष्ठ राजनीतिक सलाहकार अहमद पटेल (Ahmed Patel) (71) का बुधवार को निधन हो गया। जानकारी के मुताबिक पटेल बीते 1 अक्टूबर को कोरोना संक्रमित हुए थे। अपनी संक्रमित होने की खबर मिलते ही पटेल ने अपने सभी करीबियों व संपर्क में आए लोगों को आइसोलेट करने और कोविड-19 टेस्ट कराने की अपील की थी। कोरोना के कारण पटेल की हालत गंभीर हो गई। गंभीर देख पटेल के परिजनों ने उन्हें 15 अक्टूबर को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया था।

पटेल के निधन पर कई दिग्गज नेताओं ने शोक जताते हुए दुख व्यक्त किया। इसी कड़ी में पटेल के बेटे फैजल ने भी अपने पिता के निधन की जानकारी अपने ट्वीट के माध्यम से दी जिसमें लिखा था कि, ‘बड़े दुख के साथ मैं यह बताना चाहता हूं कि मेरे पिता अहमद पटेल का बुधवार देर रात 3.30 बजे निधन हो गया है। करीब एक महीने पहले उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी और उनके शरीर के कई अंग काम करना बंद कर चुके थे, जिसके बाद उनकी मौत हो गई। अल्लाह उन्हें जन्नत फरमाए।’ इतना ही नही फैजल ने अपने सभी करीबियों को कोरोना गाइडलाइन का पालन करने की सलाह दी साथ ही अपने आस-पास सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने की अपील की।

पीएम मोदी ने किया याद

अहमद पटेल को याद करते हुए पीएम नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) ने अपने ट्वीट में लिखा कि, ‘अहमद पटेल जी के निधन से दुखी हूं। उन्होंने कई साल सार्वजनिक जीवन में समाज के लिए काम किया। उन्हें अपने तेज दिमाग के लिए जाना जाता था। कांग्रेस को मजबूत करने के लिए वे हमेशा याद किए जाएंगे। मैंने उनके बेटे फैजल से बात की है। उनकी आत्मा को शांति मिले।’

राहुल ने कहा आज दुखद दिन है

देश के तमाम नेताओं के साथ राहुल गांधी (Rahul Gandh) ने भी पटेल को याद करते हुए कहा कि, ‘आज दुखद दिन है। अहमद पटेल कांग्रेस पार्टी के स्तंभ थे। वे हमेशा पार्टी के लिए जिए और कठिन वक्त में हमेशा पार्टी के साथ खड़े रहे। हमेशा उनकी कमी खलेगी।

उनकी क्षतिपूर्ति नहीं हो सकती: सोनिया गांधी

पटेल के निधन पर सोनिया गांधी (Sonia Gandhi ) ने दुख जताते हुए कहा कि, ‘मैंने ऐसा सहयोगी खो दिया, जिसने अपनी पूरी जिंदगी कांग्रेस को समर्पित कर दी थी। उनकी विश्वसनीयता, काम के प्रति समर्पण, दूसरों की मदद करने जैसे गुण उन्हें दूसरों से अलग बनाते थे। उनकी क्षतिपूर्ति नहीं हो सकती। उनके परिवार के साथ मेरी संवेदनाएं हैं।’

LIVE TV