कांग्रेस की स्टार प्रचारकों की लिस्ट से यह खास नाम गायब, अकेले हिंदू सांसद को नहीं मिली जगह

कांग्रेस नेतृत्व की रीति-नीति और कार्यशैली को लेकर मुखर आवाज उठाना पूर्व केंद्रीय मंत्री व पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष तिवारी को भारी पड़ गई। उन्हें पंजाब चुनाव के लिए जारी की गई कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल नहीं किया गया। पार्टी के स्टार प्रचारकों में अमृत धवन और इमरान प्रतापगढ़ी जैसे नए चेहरों को रखा गया है।

कांग्रेस की 30 स्टार प्रचारकों की लिस्ट में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा के अलावा अशोक गहलोत, भूपेश बघेल सरीखे प्रमुख नेताओं के अलावा पंजाब के नेताओं सीएम चरणजीत सिंह चन्नी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू, अंबिका सोनी, प्रताप सिंह बाजवा, सुनील जाखड़, रवनीत सिंह बिटृटू्, अमृंदर सिंह राजा वारिंग, रमिंदर अवला और तेजिंदर सिंह बिटृटू का नाम शामिल है। इस लिस्ट से मनीष तिवारी का नाम गायब है।

LIVE TV