कांग्रेस की नय्या पार लगाने को जमकर बांटीं गयीं सीटें, प्रियंका 42 तो सिंधिया संभालेंगे 38 सीटें…

उत्तर प्रदेश में सभी लोकसभा सीटों पर पंजे का परचम लहराने के लिए कांग्रेस ने सीटों का बंटवारा कर दिया है।

कांग्रेस नेता राज बब्बर और उत्तर प्रदेश के पूर्व प्रभारी गुलाम नबी आजाद के साथ हुई बैठक के बाद अब सभी 80 सीटों को नए प्रभारियों के बीच बांट दिया गया है।

पूर्वांचल की प्रभारी  प्रियंका गांधी वाड्रा को 42 लोकसभा सीटें और पश्चिमी उत्तर प्रदेश की 38 सीटों का जिम्मा ज्योतिरादित्य सिंधिया को दिया गया है।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया राजधानी लखनऊ में रोड शो करेंगे।
यह रोड शो अमौसी हवाईअड्डे से लेकर कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय तक 40 किमी लंबा होगा। राहुल गांधी ने दोनों युवा नेताओं को प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने का लक्ष्य भी दिया है।
LIVE TV