कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार का पुतला फूका, विधानसभा का किया घेराव

रिपोर्टर : संजय पुंडीर

 

हरिद्वार : हरिद्वार में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकारी बसों के किराए में वृद्धि और फॉरेस्ट गार्ड भर्ती घोटाले के विरोध में आज भारी संख्या में उत्तराखंड सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया और प्रदेश सरकार का भी पुतला फूंका। प्रदेश नेतृत्व आह्वान पर कांग्रेस कार्यकर्ता भगत सिंह चौक पर इकट्ठा हुए और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए चंद्राचार्य चौक तक पैदल मार्च निकाल धरना-प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चंद्राचार्य चौक पर प्रदेश सरकार के पुतले को आग के हवाले कर दिया।

इस मौके पर पूर्व राज्यमन्त्री संजय पालीवाल ने कहा कि भाजपा सरकार जनता के साथ दुर्भाग्यपूर्ण व्यवहार कर रही है यही कारण है कि प्रदेश में घरेलू सामान के दामों में लगातार वृद्धि हो रही है और शराब को सस्ता कर लोगों को शराब का आदि बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

ये भी पढ़े : चीन से वापस लौटेगी रामपुर की बेटी नेहा, भारत आने के लिए सरकार से लगाई थी गुहार

पूर्व राज्यमन्त्री ने दावा किया कि आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पूर्ण बहुमत से सत्ता में आएगी और भाजपा सरकार को प्रदेश से उखाड़ फेंका जाएगा वही महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने भी प्रदेश सरकार की नीतियों की आलोचना की इन्होने साफ़ कहा की अगर प्रदेश सरकार अपना फैसला वापस नहीं लेती है तो कोंग्रेसी विधानसभा का घेराव करने से भी पीछे नहीं हटेंगे

LIVE TV