कांग्रेसी नेता का बड़ा बयान, राहुल नहीं होंगे अगले प्रधानमंत्री, मायावती का नाम आया….

नई दिल्ली। आगामी लोकसभा चुनावों की आहट के चलते इन दिनों पूरे देश में सियासी माहौल बना हुआ है। वहीं देश की राजनीति में अहम स्थान रखने वाले उत्तर प्रदेश में यहां के दो बड़ दलों सपा और बसपा के गठबंधन ने भी देश की राजनीति में हलचल मचा दी है।

मायावती और राहुल गांधी

आगामी लोकसभा चुनावों में महागठबंधन को लेकर भी चर्चाओं का बाजार गर्म है। ऐसे में इस महागठबंधन में आखिर पीएम पद का उम्मीदवार कौन होगा, इस सवाल का जवाब सभी कांग्रेसी नेता और पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह ने देते हुए राजनीतिक गलियारो में हलचल मचा दी।

नटवर सिंह अलवर के रामगढ़ विधानसभा सीट से बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे अपने पुत्र जगत सिंह का प्रचार करने पहुंचे थे। इस दौरान बोलते हुए उन्होंने महागठबंधन से जुड़े कई अहम मुद्दों पर अपनी राय व्यक्त की।

उन्होंने कहा कि भारत की राजनीति में यूपी का अहम रोल है इसलिए मायावती के प्रधानमंत्री बनने की संभावना काफी बढ़ गई है। नटवर सिंह ने कहा कि राहुल गांधी अगले प्रधानमंत्री नहीं होंगे यह लगभग तय हो चुका है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आगामी लोकसभा चुनाव में अपनी सीटों को सिर्फ दुगना तक बढ़ाकर 88-90 ही कर सकती है।

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, इस दौरान सवर्ण आरक्षण पर बोलते हुए नटवर सिंह ने कहा कि चुनाव से तीन महीने पहले इसके कोई मायने नहीं। लोग कोर्ट जाएंगे, दूसरा इसे सालभर पहले लाते तो अच्छा होता।

वहीं महागठबंधन को लेकर पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह ने कहा कि जिस तरीके से गठबंधन बना है, उससे स्पष्ट है कि जीत महागठबंधन की ही होगी। उन्होंने चुनावों में बीजेपी के सबसे बड़ी पार्टी होने की आशंका जताई लेकिन बहुमत से दूर रहने की भविष्यवाणी भी की।

भारतीय अधिकारियों से इस बात का बदला ले रहा पाकिस्तान

नटवर सिंह ने कहा कि पीएम मोदी अभी तक दक्षिण भारत को समझ नहीं पाए, क्योंकि कोई विजन नहीं है। साथ ही उन्होंने कहा कि तीन राज्यों में मिली हार के बाद मोदी की छवि गिरी है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि राज्य में हुकूमत करना अलग बात है और देश पर हुकूमत करना अलग बात है।

LIVE TV