तीन राज्यों में फतह पर कांग्रेसियों में जश्र का माहौल

आजमगढ़। पांच राज्यों के विस चुनाव का परिणाम आने के बाद तीन राज्यों में मिली फतह पर कांग्रेसियों में जश्न का माहौल है। बुधवार को कांग्रेसियों ने जगह-जगह मिठाईयां बांटी तो वहीं कई जगहों पर ढोल-तासे पर जमकर थिरके।

कांग्रेसियों में जश्र का माहौल

जिला महामंत्री आशुतोष द्विवेदी ने राजस्थान, मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की वापसी को कार्यकर्ताओं की जीत बताया। उन्होंने कहा कि यह सांप्रदायिकता के खिलाफ मिली जीत है।

अब 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जनता कांग्रेस पार्टी का साथ देगी। रानी की सराय संवाददाता के अनुसार निजामाबाद क्षेत्र में कांग्रेसियों ने एक दूसरे को मिठाइयां खिलाई और विजय जुलूस निकाला।

पुरानी तहसील से शुरू हुआ जुलूस थाना मोड़ पर पहुंच कर संपन्न हुआ। इस दौरान जम कर नारेबाजी के साथ ही आतिशबाजी भी की गई।

अहरौला में कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष सत्यप्रकाश मिश्रा के नेतृत्व में विजय जुलूस निकाला गया। अंबारी संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के पल्थी, हुब्बीगंज, डीहपुर, दीदारगंज बाजारों में कांग्रेसियों ने जश्न मनाया।

ब्लाक अध्यक्ष अनिल नरायण सिंह के नेतृत्व में विजय जुलूस निकला और पटाखे छोड़े गए।लाटघाट संवाददाता के अनुसार जिला उपाध्यक्ष राजीव मिश्रा के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने जीत का जश्र मनाया। सगड़ी विस के शहीद चौराहे पर मिष्ठान का वितरण किया गया।

LIVE TV