कल होगा इन दिग्गजों की जिंदगी का फैसला, किसकी चमकेगी किस्मत!

पांचवे चरण में उत्तर प्रदेश की जिन 14 लोकसभा सीटों पर सोमवार को मतदान होना है, उनमें अमेठी, रायबरेली और लखनऊ पर सबकी नजर है। अमेठी और रायबरेली कांग्रेस का गढ़ रही है, जबकि लखनऊ भाजपा का। केरल की वायनाड सीट से भी चुनाव लड़ने वाले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की प्रतिष्ठा अमेठी में इस बार दांव पर है।

सपा प्रत्याशी शत्रुघ्न सिन्हा

वहीं, रायबरेली में यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ कभी उनके अपने रहे दिनेश प्रताप सिंह सामने हैं। वहीं, अटल बिहारी वाजपेयी की सीट रही लखनऊ में गृहमंत्री राजनाथ सिंह के सामने कांग्रेस प्रत्याशी आचार्य प्रमोद कृष्णम और सपा प्रत्याशी शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम चुनौती देने को खड़ी हैं।

गृहमंत्री राजनाथ सिंह, सोनिया और राहुल गांधी के भाग्य का फैसला जनता कल करेगी, जबकि रिजल्ट 23 मई को आएगा। उत्तर प्रदेश में सोमवार को फिरोजाबाद, धौरहरा, सीतापुर, माेहनलालगंज, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, बांदा, फतेहपुर, कौशांबी, बाराबंकी, बहराइच, कैसरगंज और गोंडा पर मतदान होना है। दिग्गजों की सीट होने के कारण अमेठी, रायबरेली और लखनऊ सीट पर होने वाले दिलचस्प मुकाबले पर पूरे देश की नजर है।

अपने एक्स के जीवन में पुनः प्रवेश करने से पहले, जानें ले ये महत्वपूर्ण बातें 

लखनऊ लोकसभा सीट

अटल बिहारी वाजपेयी की राजनीतिक कर्मभूमि रही लखनऊ को हाई प्रोफाइल सीटों में गिना जाता है। 28 सालों से इस लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी का कब्जा है। मौजूदा सांसद गृहमंत्री राजनाथ सिंह हैं। पिछली बार उन्होंने कांग्रेस की प्रत्याशी रीता बहुगुणा जोशी को 2 लाख 72 हजार से ज्यादा वोटों से हराया था। राजनाथ सिंह, 17वें लोकसभा चुनाव में भाजपा की तरफ से एक बार फिर मैदान में हैं। महागठबंधन ने भाजपा से नाराज होकर कांग्रेस में शामिल हुए शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा को मैदान में उतारा है। कांग्रेस आध्यात्मिक गुरु प्रमोद कृष्णम पर दांव खेल रही है।
निरस्त हो सकता है भाजपा प्रत्याशी रवि किशन का नामांकन
राजनाथ सिंह के खिलाफ मैदान में उतरे प्रमोद कृष्णम अपनी ही पार्टी के नेता शत्रुघ्न सिन्हा पर भड़के हुए हैं। पिछले दिनों उन्होंने कहा था कि शत्रुघ्न सिन्हा की हरकतों से लगता है कि उन्होंने कांग्रेस ज्वाइन तो कर ली है, मगर अभी तक आरएसएस से इस्तीफा नहीं दिया है। पति शत्रु कांग्रेस में हैं, जबकि पत्नी पूनम सिन्हा यूपी में कांग्रेस के विरोध में लड़ रही सपा-बसपा गठबंधन में शामिल हैं। ऐसे में प्रमोद कृष्णम का कहना है कि शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी यहां कांग्रेस का ही वोट काटने वाली हैं। ऐसे में राजनाथ सिंह को चुनौती देने वाले आपस में ही अलग-थलग पड़ते दिख रहे हैं।

LIVE TV