सोशल मीडिया पर ट्रोल हुई करीना कपूर खान, लोग जमकर लगा रहे हैं क्लास

मुंबई.बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान हाल में एक इवेंट का हिस्सा बनने के लिए दिल्ली पहुंची थीं, जहां पर करीना कपूर खान को देश के उपराष्ट्रपति के द्वारा सम्मानित किया जाना था। करीना कपूर खान ने इस इवेंट पर एक बोल्ड साड़ी में जाने का फैसला लिया। बस फिर क्या था… जैसे ही करीना की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की गईं, लोगों ने करीना कपूर खान के पहनावे पर सवाल उठाने शुरू कर दिए और जम कर ट्रोल किया।

https://www.instagram.com/p/BqkKJthgLOB/?utm_source=ig_embed

आज के समय में सोशल मीडिया एक आसान तरीका है, जिसके जरिए फैंस को अपने फेवरेट स्टार के साथ जुड़ने का मौका मिल जाता है। इसके माध्यम से फैंस को अपने पसंदीदा स्टार की हर एक गतिविधि की खबर लग जाती है। हालांकि कई बार लोगों का सोशल मीडिया पर बहुत ज्याजा एक्टिव रहना सेलेब्स को काफी मंहगा पड़ जाता है।

 

https://www.instagram.com/p/BqkI4uVjhA9/?utm_source=ig_embed

उदाहरण के तौर पर अगर कोई तस्वीर फैंस तो पसंद न आए तो वो उसकी जम कर मजाक उड़ाचे हैं और देखते ही देखते ये सितारे इंटरनेट ट्रोलिंग का शिकार बन जाते हैं। कुछ ऐसा ही नजारा हाल के दिनों में देखने को मिला जब करीना कपूर को उनकी कुछ तस्वीरों के लिए जम कर ट्रोल किया जाने लगा। अब आप सोच रहे होगें कि उन तस्वीरों में ऐसा क्या है जो करीना के फैंस को पसंद नहीं आ रहा ? तो बता दें कि, करीना कपूर खान को इन तस्वीरों में उनके लुक के लिए ट्रोल किया जा रहा है।

Video :देखिए कैसे आचार संहिता का उल्लंघन करना पड़ा भारी ………

लोगों ने करीना से कहा कि, यह कोई साधारण अवार्ड समारोह नहीं है, वो भारत के उपराष्ट्रपति के सामने ऐसे कपड़े में कैसे जा सकती है ?’ एक यूजर ने तो यह तक लिख डाला कि, ‘करीना आपके ड्रेसिंग संस को क्या हो गया है? आपको उपराष्ट्रपति के सामने ऐसे नहीं जाना चाहिए था।’

LIVE TV