कभी सोचा है कि कहाँ गिरती है प्लेन यात्रियों की पॉटी, तो ये है जवाब….

क्या आपने कभी सोचा है कि प्लेन में यात्रा करने वाले यात्री जब टॉयलेट यूज करते हैं तो उनकी पॉटी कहां जाती है। अगर नहीं तो हम आपको एक किस्सा बताते हैं, जिससे आपको पूरा माजरा समझ आ जाएगा।

दरअसल, प्लेन से गिरे सीवेज से एक किसान के साथ ऐसी घटना घटी कि वह हैरान रह गया। जिसे वह चमत्कार समझ रहा था वह महज एक चूक ही थी।दरअसल, हाल ही में गुरुग्राम के एक गांव में किसान को आसमान से अजीब सी चीज गिरती दिखी।

वह जमी हुई और कुछ—कुछ पत्थर जैसी दिख रही थी। किसान इसे अनोखी चीज समझकर घर ले आया। इसके बाद उसने इसे अपने फ्रिज में रख दिया।

कभी सोचा है कि कहाँ गिरती है प्लेन यात्रियों की पॉटी
काफी दिन बीत जाने के बाद किसान ने इसकी जानकारी कुछ जानकार लोगों को दी। उन्होंने इसे विशेषज्ञों को दिखाने की बात बताई। इसके बाद विशेषज्ञों की टीम ने इस पत्थर की जांच की, जिसमें पता लगा कि ये महज एक सीवेज है, कोई कीमती चीज नहीं।

विशेषज्ञों ने बताया कि यह सीवेज प्लेन से गिरा होगा। दरअसल, प्लेन के सीवेज में ऐसा केमिकल मिला दिया जाता है, जिससे बदबू नहीं आती और जब ये काफी ऊंचाई से गिरता है तो फ्रीज हो जाता है।

दुनिया के इस महंगे ब्रांड ने जला दिए 807 करोड़ के कपड़े, कारण जानकर छूट गए सबके पसीने…

बता दें, सामान्य तौर पर प्लेन में सीवेज टैंक्स होते हैं जो एयरपोर्ट पर खाली होते हैं, लेकिन कभी-कभी इस तरह की घटनाएं भी हो जाती हैं।

बता दें, मध्य प्रदेश में भी प्लेन से पाॅटी गिरने का मामला सामने आ चुका है।

मल-अवशेष बड़े बर्फ के गोले के रूप में गिरा था जिससे लोगों ने तरह-तरह के अनुमान लगाए थे। इसके अलावा भोपाल में एक विमान के टॉयलट से लीक हुए मल अवशेष से एक महिला घायल हो चुकी है।

LIVE TV