कभी देखी है ऐसी खौफनाक सड़क जो दिनभर में केवल दो घंटे देती है दिखाई…

फ्रांस में एक ऐसी अनोखी सड़क है जो दिन में बस दो घंटे ही देखी जाती है और फिर गायब हो जाती है। सड़कों के बिना दुनिया का हर देश अधूरा है कई देश ऐसे हैं जो सडक़ों से जुड़े हैं।

एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए कई जरिए होते हैं लेकिन सडक़ सबसे प्रमुख मानी जाती है। आज हम आपको एक ऐसी सड़क के बारे में बताने जा रहे हैं।

कभी देखी है ऐसी खौफनाक सड़क

जो सिर्फ दो घंटे ही नजर आती है तो क्या विश्वास करेंगे लेकिन यह सच है कि एक सडक़ ऐसी भी है जो दिन में दो बार मात्र दो घंटे ही दिखाई देती है।

आइए जानते हैं इस अद्भुत सड़क के बारे में।जानकारी के लिए बता दें, यह सड़क मेनलैंड को नोइरमौटीयर (Noirmoutier) आइलैंड से जोड़ती है, जो फ्रांस के अटलांटिक कोस्ट पर स्थित है।

सड़क की लंबाई 4.5 किमी है। इस सडक़ के चारों और पानी है। यह सडक़ मेनलैंड को नोइरमौटीयर आइलैंड से जोड़ती है।

यह सडक़ 4.5 किमी लंबी है, इस सडक़ को पैसेज डू गोइस भी कहा जाता है, फ्रेंच में ‘गोइस’ का मतलब ‘जूते गीले करते हुए सड़क पार करना’ होता है। साल 1701 में पहली बार इस सड़क को मैप में दिखाया गया था।

लौट आए धोनी के दिन, आईसीसी ने दिया बड़ा सम्मान

कहा जाता है कि इस सडक़ को पार कर पाना काफी मुश्किल होता है। साल 1701 में पहली बार इस सड़क को मैप में दिखाया गया था। ये सड़क दिन में दो बार सिर्फ 2 घंटे के लिए ही नजर आती है।

बाकी समय टाइड (ज्वार) के चलते सड़क जलमग्न रहती है और चारों ओर पानी ही पानी होता है।बता दें कि, इस सड़क को पार करना बेहद खतरनाक माना जाता है। साल 1986 के बाद से यहां अनोखी रेस आयोजित की जाती है।

पहले तो यहां लोग बोट से ही आते-जाते थे लेकिन बाद में यहां पर पक्की सडक़ बनाई गई। सडक़ बनने के बाद यहां लोग कार और घोड़े से भी आवाजाही होने लगी।

 

LIVE TV