कपिल की असल जिंदगी का सच जानकर टूट जाएंगे कई दिल
मुंबई। अपने शो में हर एक्ट्रेस पर चांस मारने वाले कपिल शर्मा ने खास ऐलान किया है। कपिल शर्मा का यह ऐलान लागों और उनके फैंस के लिए काफी शॉकिंग है। कपिल ने लोगों को सोशल मीडिया पर अपनी वाइफ से मिलवाया है।
अभी तक शो में उनकी वाइफ बनी सुमोना को हर जगह कपिल की बीवी के नाम से बोला जाता था। इसके अलावा कपिल खुद शो में मेहमान बन कर आई हर एक्ट्रेस पर चांस मारते दिखते थे।
कपिल हमशा कहते थे कि वह सिंगल हैं। लेकिन पहली बार कपिल ने सोशल मीडिया पर यह कहा कि उनकी तलाश पूरी हो चुकी है। कपिल ने एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है कि, ‘यह मेरी अर्धांगिनी नहीं हैं, इन्होंने मुझे पूरा किया है। लव यू गिन्नी… कृपया इनका स्वागत करें। मैं इनसे बहुत प्यार करता हूं।’
Will not say she is my better half .. she completes me .. love u ginni .. please welcome her .. I love her so much:) pic.twitter.com/IqB6VKauM5
— KAPIL (@KapilSharmaK9) March 18, 2017
कपिल के इस ट्वीट पर उनके फैंस ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। सभी यूजर ने अपनी खुशी जताई है। जहां कपिल ने गिन्नी को अपनी गर्लफ्रेंड के रूप में सबसे मिलवाया, वहीं उनके इस ट्वीट पर एक यूजर ने चौंका देने वाला खुलासा किया है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है कि गिन्नी इनकी अगली फिल्मि में वाइफ हैं, रियल में नहीं।
अब सच क्या है यह तो समय के साथ ही पता चलेगा। आपको बता दें कि गिन्नी का असली नाम भवनीत चतरथ है। गिन्नी लुधियाना की रहने वाली हैं। कपिल और यह दोनों एक दूसरे को 2011 से जानते हैं। दोनों ‘हंस बलिए’ नाम के कॉमेडी शो में साथ काम कर चुके हैं।
आइए देखें गिन्नी की कुछ तस्वीरें –