कंट्रोवर्शियल फिल्म ऑफ द ईयर ‘लिपस्टिक अंडर माय बुर्का’ का पहला गाना लॉन्च

कंट्रो‍वर्शियल फिल्‍ममुंबई। कंट्रो‍वर्शियल फिल्‍म ऑफ द ईयर के नाम से सामने आई ‘लिपस्टिक अंडर माय बुर्का’ का पहला गाना लॉन्‍च हुआ है। गाने के बोल ‘ले ली जान’ है। बड़ी मुसीबतों का सामने करने के बाद फिल्‍म को रिलीज करने के अनुमति मिली है।

हाल ही में में फिल्‍म का नया ट्रेलर लॉन्‍च हुआ था। फिल्‍म का नया ट्रेलर इसका दूसरा ट्रेलर था। इस फिल्‍म का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। नया ट्रेलर दर्शकों के बीच काफी पसंद किया जा रहा है।

‘लिपस्टिक अंडर माय बुर्का’ एक महिला प्रधान फिल्‍म है। इस फिल्‍म के नए ट्रेलर और गाने के वीडियो में इस बात का जिक्र किया गया है कि यह कंट्रो‍वर्शियल फिल्म ऑफ द ईयर है।

यह भी पढ़ें: ‘जब हैरी मेट सेजल’ का तीसरा गाना लॉन्‍च

ट्रेलर की शुरुआत और पहले गाने के अंत में लिखा है कंट्रो‍वर्शियल फिल्म ऑफ द ईयर। फिल्‍म के पहले गाने के बोल ‘ले ली जान’ अफगानी लोक गीत पर आधारित हैं।

इस गाने को ज़ेबुन्निसा बंगश ने गाया है। ज़ेबुन्निसा ने न केवल इस गाने को गाया है बल्कि इसकी धुन भी इन्‍होंने ही बनाई है। गाने के बोल अनविता दत्‍त ने लिखे हैं। पहले गाने की झलकियां फिल्‍म के दूसरे ट्रेलर में भी देखने को मिली थीं।

फिल्‍म की कहानी चार औरतों के इर्द गिर्द घूमती है। पहली बार कोई ऐसी फिल्‍म सामने आई है जिसने औरतों के दिल में छिपी ख्‍वाहिशों को झलकाया है। फिल्‍म में कोंकणा सेन शर्मा, रत्‍ना पाठक शाह, अहाना कुमरा और प्‍लाभिता बोरठाकुर मुख्‍य किरदार में हैं।

यह भी पढ़ें: कटरीना ने तानाशाह के साथ बिताए पल, भरोसा न आए तो तस्वीर देख लो

अलंकृता श्रीवास्तव द्वारा डायरेक्‍ट इस फिल्‍म को प्रकाश झा और एकता कपूर की बालाजी टेलि फिल्‍म्स ने प्रोड्यूस किया है। फिल्‍म में कई सेक्‍स सीन हैं। इस वजह से फिल्म को काफी दिक्‍कतों का सामना करना पड़ा था।

फिल्म को न्यूयॉर्क भारतीय फिल्म महोत्सव में कोंकणा सेन शर्मा को उनकी इस फिल्म ‘लिपस्टिक अंडर माय बुर्का’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का अवार्ड मिल चुका है। फिल्‍म अगले महीने 21 जुलाई को रिलीज होने वाली है।

 

LIVE TV