विधानसभा चुनाव परिणाम 2019: ओडिशा और आंध्र प्रदेश की गद्दी होगी किसकी नाम

आंध्र प्रदेश में जगन मोहन रेड्डी की वाईएसआर कांग्रेस 149 सीटों से आगे चल रही है। जबकि नायडू की टीडीपी महज 25 सीट से आगे है।

ओडिशा और आंध्र प्रदेश

चुनावों के रुझानों को देखते हुए ऐसा लग रहा है कि इस बार सिक्किम में पवन कुमार चामलिंग का 25 साल से सत्ता में रहने का रिकॉर्ड टूट सकता है। इस बार पार्टी महज 2 सीट से आगे चल रही है। जबकि एसकेएम 7 सीट से आगे है।

ओडिशा में नवीन पटनायक की बीजू जनता दल 78 सीटों से आगे चल रही है। जबकि भाजपा महज 26 सीटों से आगे है।

सिक्किम में बीते 25 साल से पवन कुमार चामलिंग के नेतृत्व वाली सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट सत्ता में है। इस बार पार्टी 2 सीट से आगे है जबकि सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा 5 सीट से आगे चल रही है।

ओडिशा में बीते 19 साल से नवीन पटनायक के नेतृत्व वाली बीजेडी की सरकार है। इस बार भी बीजेडी सबसे आगे चल रही है।

आंध्र प्रदेश में इस बार वाईएसआर कांग्रेस की सरकार बनती दिख रही है। टीडीपी काफी पीछे है।

अरुणाचल में भाजपा 7 सीट से आगे है।

ओडिशा में बीजेडी 16 सीच से आगे चल रही है। भाजपा 5 सीट से आगे है।

अरुणाचल में भाजपा 11 सीट से आगे है। जबकि अन्य पार्टियां शून्य पर अटकी हुई हैं।

LIVE TV