भारतीय हॉकी टीम इस साल ज्यादा से ज्यादा स्वर्ण करना चाहती है अपने नाम : कप्तान मनप्रीत

कप्तान मनप्रीतबेंगलुरु। भारतीय हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह ने शुक्रवार को कहा कि उनकी टीम का लक्ष्य इस साल राष्ट्रमंडल खेलों और एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतना है। भारतीय पुरुष हॉकी टीम फोर नेशन्स इन्विटेशनल टूर्नामेंट के लिए शुक्रवार के बेंगलुरु से न्यूजीलैंड रवाना हो गई।

कप्तान मनप्रीत का मानना है कि पिछले साल दिसम्बर में हॉकी विश्व लीग में मिले कांस्य पदक से उन्हें नए साल की अच्छी शुरुआत के लिए प्रोत्साहन मिला है। इस साल कई बड़े टूर्नामेंट आयोजित होने हैं।

यह भी पढ़ें :-सेंचुरियन टेस्ट : दक्षिण अफ्रीका को लोहे के चने चबवाने के लिए तैयार टीम इंडिया

इस साल के टूर्नामेंटों पर नजर डाली जाए, तो इसमें राष्ट्रमंडल खेल, चैम्पियंस ट्रॉफी, एशियाई खेल, एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी और ओडिशा हॉकी मेन्स वर्ल्ड कप शामिल हैं।

मनप्रीत ने कहा, “इसमें कोई शक नहीं है कि हम इस साल राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण और एशियाई खेलों में अपने खिताब को बचाने उतरेंगे। हमारे लिए जरूरी है कि इन टूर्नामेंटों में प्रदर्शन से पहले हम अपनी कमजोरियों को मजबूती में बदलें।”

भारतीय टीम फोर नेशन्स इन्विटेशनल टूर्नामेंट बेल्जियम, न्यूजीलैंड और जापान के खिलाफ मैच खेलेगी। इसका समापन 28 जनवरी को होगा।

मनप्रीत ने कहा कि एचडब्ल्यूएल के बाद टीम ने उन क्षेत्रों पर ध्यान दिया था, जहां वह कमजोर रही। उन्होंने कहा, “हम जानते हैं कि हम डिफेंस, मैन टु मैन मार्किंग में बेहतर हैं और इस पर हमने राष्ट्रीय शिविर के दौरान बहुत काम किया है।”

LIVE TV