फिल्म की रिलीज़ से पहले हर गली में नजर आए धोनी

एम एस धोनीमुंबई| बॉलीवुड फिल्म एम एस धोनी द : अनटोल्ड स्टोरी के निर्माताओं ने बुधवार को फिल्म का एक गीत जारी किया।

इस गीत के बोल ‘हर गली में धोनी है’। यह फिल्म महेंद्र सिंह धोनी की यात्रा पर आधारित है।

इसका गीत रोचक कोहली द्वारा रचित है।

यह भी पढ़ें; शाहरुख को मिला लड़कियों से प्यार लेकिन लड़कों से…

बयान के मुताबिक, वीडियो में हर क्षेत्र से बच्चों को क्रिकेट का बल्ला थामे दिखाया गया है।

इसकी शूटिंग कुल 16 भारतीय शहरों में फैले 104 स्थानों पर हुई।

एम एस धोनी का सांग

बयान के मुताबिक, फॉक्स स्टार स्टूडियोज ने निर्देशक नीरज पांडे और मुख्य अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की उपस्थिति में यह गीत जारी किया।

गीत के बारे में फॉक्स स्टार स्टूडियोज, मुख्य विपणन अधिकारी शिखा कपूर ने कहा, “‘हर गली में धोनी है’ साहसी सपना देखने वालों के लिए है।”

धोनी पर आधारित यह फिल्म एक युवा लड़के की कहानी है, जो मशहूर क्रिकेटर बनता है।

‘एम एस धोनी द : अनटोल्ड स्टोरी’ 30 सितंबर को रिलीज होगी।

[youtube https://www.youtube.com/watch?v=EwE8wH9g95w]

LIVE TV